विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में नए सिरे से होगी विद्युत व्यवस्था, आग की घटना के बाद PWD का प्रस्ताव

भोपाल ।   सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना के बाद अब नए सिरे से विद्युत व्यवस्था होगी। सतपुड़ा के साथ-साथ विंध्याचल भवन में भी अग्निशमन प्रणाली स्थापित की जाएगी। केंद्रीयकृत वातानुकूलन प्रणाली, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वर्षा जल संग्रहण प्रणाली, सीसीटीवी और भवन प्रबंधन के लिए कमांड एंड कंट्रोल रूम की स्थापना होगी। मंत्रालय (वल्लभ भवन) की तरह इन भवनों के बाह्य स्वरूप का उन्नयन किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 167 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे वित्त विभाग ने भी सहमति दे दी है। अब अंतिम निर्णय गुरुवार को प्रस्तावित कैबिनेट में होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना के बाद सभी पहलुओं का अध्ययन किया गया।

नेशनल बिल्डिंग कोड 2016 के अनुसार नवीन फायर हाइड्रेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और प्लंबिंग की आवश्यकता है। संपूर्ण परिसर की बाह्य विद्युत व्यवस्था एवं अन्य उपकरणों को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए सौर ऊर्जा पैनल लगाई जाएंगी। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता वाली परियोजना परीक्षण समिति ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब इसे अंतिम निर्णय के लिए कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!