सावन के आखिरी सोमवार पर महाकाल के दर्शन के लिए CM शिवराज, सप्त ऋषियों की मूर्ति का कर सकते हैं अनावरण

उज्जैन : सावन माह के आखिरी सोमवार को भगवान महाकाल के दरबार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए. इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत चल रहे कार्यों की मंदिर के प्रबंधकों से जानकारी ली.सावन माह के आखिरी सोमवार (28 अगस्त) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हवाई मार्ग से उज्जैन पहुंचे. जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का विधि विधान से पूजन किया. इसके बाद उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत चल रहे कार्यों की अधिकारियों से जानकारी ली. गौरतलब है कि महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का काम अभी चल रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे चरण का काम पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर कोशिश की जा रही है.

महाकाल के दर्शन से मनचाहा फल की होती है प्राप्ति- पंडित राम गुरु

इस संबंध में उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के धार्मिक यात्रा की जानकारी मिली थी. उल्लेखनीय है कि सावन माह के आखिरी सोमवार होने के साथ-साथ आज प्रदोष भी है. इस दौरान भगवान महाकाल के दर्शन का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है. पंडित राम गुरु के मुताबिक, प्रदोष पर भगवान महाकाल के दर्शन करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सारे दोष दूर होते हैं. सावन का आखिरी सोमवार होने की वजह से प्रदेश के सभी शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

सप्त ऋषियों की मूर्ति का हो सकता है अनावरण

सीएम शिवराज सिंह चौहान के महाकाल मंदिर पहुंचने के बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि वे सप्तर्षियों की मूर्ति का अनावरण कर सकते हैं. कुछ दिनों पहले सप्त ऋषियों की मूर्तियां आंधी तूफान की वजह से गिर गई थीं. इन मूर्तियों का पुनर्निर्माण करते हुए उन्हें वापस लगवा दिया गया है. अभी मूर्तियों का अनावरण नहीं हुआ है. ऐसे में इस दौरे के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान मूर्तियों का अनावरण भी कर सकते हैं. हालांकि इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!