जल्द प्रकाशित होगी राम विलास पासवान की बायोग्राफी, कई पहलुओं से करेगी रूबरू

नई दिल्ली
 केंद्रीय मंत्री और जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान की बॉयोग्राफी जल्द ही प्रकाशित होने जा रही है। ये किताब प्रसिद्ध प्रकाशन कंपनी पेंगुइन हिंदी करेगी।  पासवान की बॉयोग्राफी पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में उनके बचपन से लेकर उनके निजी जिंदगी से जुड़ा सारा लेखाजोखा दिया जाएगा। साथ ही इस किताब में उनके राजनीतिक करियर  और रीजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी जिक्र किया गया है।

शोध के साथ-साथ साक्षात्कारों की मदद से इस किताब को तैयार किया गया है। किताब में ये भी बताया जाएगा की आखिर किस तरह से पासवान ने अपनी पूरी जिंदगी दलित-पीड़ित जनता और समाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दी।

किताब के बारे में पेंगुइन रैंडम हाउस की एडिटर-इन-चीफ, लैंग्वेजेज, वैशाली माथुर ने कहा कि इस जमाने में ऐसे राजनेता बहुत कम हैं जो जमीन से उठकर शिखर तक पहुंचे हैं। राम विलास पासवान एक साधारण से परिवार से तालुख रखते हैं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत ही अहम राजनीतिक घटनाओं में हिस्सा लिया है। उन्होंने कई घटनाओं को बेहद करीब से देखा है। उन्होंने आगे कहा कि पाठकों को ये किताब बहुत पसंद आएगी और उन्हें ये प्रेरित करेगी। वह कहती है कि ये किताब राजनीति शास्त्र ही नहीं बल्कि, आधुनिक भारत के इतिहास का भी एक अहम दस्तावेज है।

वरिष्ठ पत्रकार और किताब के लेखक प्रदीप श्रीवास्तव ने किताब के बारे में कहा कि राम विलास पासवान देश के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उन्होंने दलित और पीड़ित लोगों के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। वह जब भी जिस विभाग में रहे उन्होंने अपनी नीतियों में केंद्र में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के हित और उनके विकार पर जोर दिया। ये आम बात नहीं है कि हाजीपुर से वह कई बार लोकसभा में चुनकर भेजे गए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!