भारत दौरे से पूर्व इमरान ने अचानक शेख हसीना को फोन कर पूछी कुशलक्षेम

ढाका। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना आज चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच रही हैं और वे भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी से भेंट करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है। भारत और बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के बाद हसीना की भारत की यह पहली यात्रा होगी।
हसीना और मोदी पांच अक्टूबर को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह तीन और चार अक्टूबर को विश्व आर्थिक मंच की ओर से आयोजित भारत आर्थिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगी। विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमीन ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एक दर्जन द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है और दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच तीस्ता समेत साझा नदियों के जल बंटवारे के मुद्दे की समीक्षा और रोहिंग्या संकट के मुद्दे पर चर्चा की भी संभावना है।
इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को अचानक शेख हसीना को फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। हसीना के प्रेस सचिव एहसान उल करीम ने बताया कि आज दोपहर बातचीत के दौरान खान ने हसीना से हाल ही में लंदन में हुए उनके आंख के ऑपरेशन के बारे में पूछा। करीम ने कहा, प्रधानमंत्री हसीना ने अपनी आंख के बारे में पूछने पर खान का शुक्रिया अदा किया। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!