एशिया कप से पहले पाकिस्तान का कमाल, वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा; भारतीय टीम की हालत खराब

एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। दो बड़े टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की यह उपलब्धि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल के बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए वनडे रैंकिग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इससे पहले यह टीम मई में वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर थी।पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पहला वनडे 142 रन से जीता था। दूसरा गेम बेहद रोमांचक था, जिसमें पाकिस्तान ने मैच के आखिरी ओवर में एक विकेट रहते हुए जीत हासिल की थी। वहीं, सीरीज के तीसरे मैच में बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने 59 रन से जीत हासिल की और तीन मैच की सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया।

पाकिस्तान ने पिछले एक साल में वनडे प्रारूप में अपना दबदबा बनाए रखा है। 2022 सीजन में, उन्होंने वेस्टइंडीज को अपने घर में और नीदरलैंड को उसके घर में 3-0 से हराया। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2023 में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती। इसके बाद अप्रैल में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की। अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 3-0 की जीत के साथ यह टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है।

अफगानिस्तान के साथ सीरीज से पहले, ऑस्ट्रेलिया 118 रेटिंग अंकों के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर था, जबकि पाकिस्तान 115.8 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। अब पाकिस्तान 118.48 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया के अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह टीम दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय टीम 113 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें काफी मैच खेलेंगी। ऐसे में वनडे टीम रैंकिंग में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!