अब आयुष्मान कार्ड बनाना और आसान, स्वास्थ्य मंत्री ने एप लॉन्च कर काशी से देशवासियों को दी सौगात

वाराणसी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को वाराणसी से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम जय) एप को लॉन्च किया। इसकी मदद से अब लोग घर बैठे खुद भी अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी एप की मदद से घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का आह्वान किया है।

कहा कि 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। ताकि जब पीएम मोदी वाराणसी आएं तो शत प्रतिशत लाभार्थी मिले। उन्होंने कहा कि वाराणसी देश का पहला जिला बनेगा, जहां सभी लाभार्थियों का कार्ड बना हो।
वाराणसी में 12 लाख आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी
बीएचयू केएन उडुप्पा सभागार में एप की लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिले, इस उद्देश्य से ही एप तैयार कराया गया है। लोगों को एप डाउनलोड कराने के साथ ही इससे कार्ड बनवाने के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री ने 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया है।

इसमें भी पांच करोड़ से अधिक लोगों ने इसकी मदद से उपचार भी कराया। वाराणसी में 12 लाख आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक अवधेश सिंह, प्रो. सौरभ सिंह, प्रो.केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ऐसे डाउनलोड करें एप

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की ओर से तैयार प्लेस्टोर से लाभार्थी द्वारा आयुष्मान एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार नंबर देना होगा। इसके बाद संबंधित लाभार्थी से उसके बारे में जो जानकारी मांगी जाएगी, उसे एप पर चरणबद्ध तरीके से दर्ज करना होगा। कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल पर एक मैसेज भी आएगा। कार्ड बनाने संबंधी कोई भी जानकारी टोल फ्री नंबर 14555 पर ली जा सकती है। साथ ही इससे जुड़ी शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकेगी। एप के मदद से कार्ड बनाने के बाद उसे कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर प्रिंट भी कराया जा सकता है।

यूपी में तीसरे नंबर पर वाराणसी

Ayushman Card making is Now more easier Health Minister launched app from varanasi

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया 

आयुष्मान भारत योजना से अस्पतालों से जुड़ने वाले जिलों में वाराणसी यूपी के टॉप 10 जिलों में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर लखनऊ से 291, दूसरे पर बरेली से 199 और तीसरे नंबर पर वाराणसी हैं। जिले में 187 अस्पताल आयुष्मान योजना में पंजीकृत हैं। इसमें 163 निजी और 24 सरकारी अस्पताल हैं। इसके बाद गोरखपुर 175, कानपुर नगर 174, प्रयागराज 139, मेरठ 100, मुरादाबाद 94, सहारनपुर 87 ओर बिजनौर में 83 अस्पताल जुड़े हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!