‘अमित शाह जी पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने 53 साल में क्या किया, हमने…’, खरगे का तेलंगाना से गृह मंत्री को जवाब

इस साल के आखिर में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य के दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को सीएम केसीआर और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे के दोस्त हैं.

खरगे ने कहा, ”सरकार को उखाड़ फेंकने के ल‍िए आप लोग यहां जुटे हैं. तेलंगाना जनता के कारण और कांग्रेस के नेताओं की वजह से बना, लेक‍िन इसका क्रेड‍िट एक आदमी ले रहा है. क्‍या तब केसीआर के पास इतनी शक्‍त‍ि थी? हमने उन्‍हें शक्‍त‍ि दी. सोन‍िया गांधी ने उन्‍हें शक्‍ति दी.”

उन्होंने दावा किया कि केसीआर और वे (BJP) दोस्त बन गए हैं. ये अंदरूनी दोस्ती है, इस बारे में वो खुलकर नहीं बोल सकते.

राहुल गांधी और सोनिया गांधी का किया जिक्र
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खरगे ने दावा किया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी जो वादा करते हैं, वो पूरा करते हैं. कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है, लेकिन बीजेपी कहती है कि हमने पिछले 53 साल में कुछ नहीं किया. वो हमसे रिपोर्ट कार्ड दिखाने को कहते हैं.

उन्होंने कहा, ”आज कल अमित शाह जी पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने 53 साल में क्या किया? कांग्रेस ने आजादी के बाद 562 रियासतों को देश में मिलाया. सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक किया. देश को संविधान बाबासाहेब अंबेडकर और कांग्रेस ने दिया. आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो और डीआरडीओ ये सब पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस की देन है.”

क्या वादा किया?
खरगे ने वादा किया कि जो जमीन अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) से छीन ली गई है उसे फिर से वापस देंगे. कर्नाटक में कानून बनाकर जमीनों को वापस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में सब एक होकर बीजेपी की सरकार को निकालने के लिए तैयार है, लेकिन केसीआर ने कभी नहीं कहा कि हम भी आपके साथ हैं. यहां पर सेक्युलर कहते हैं और अंदर में बीजेपी से सांठगांठ करते हैं. हमारा मकसद केसीआर को हटाना है.

खरगे ने बताया कि 30 अगस्त को कर्नाटक के मैसूर में राहुल गांधी के साथ गृह लक्ष्मी योजना शुरू करेंगे. इस योजना के तहत कांग्रेस की राज्य सरकार गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये देगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!