मदुरै रेल हादसा: सीतापुर जिले के 10 लोग ट्रेन में थे मौजूद, कई हुए घायल, दो की मौत की पुष्टि हुई

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास जिस रेल कोच में आग लगने की घटना हुई उसमें सीतापुर के 10 लोग मौजूद थे। इन सभी की बुकिंग विजय लक्ष्मी नगर स्थित भसीन टूर एंड ट्रैवेल्स से की गई थी। 17 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक यह यात्रा प्रस्तावित थी। हादसे में जिले के शत्रु दमन सिंह (65) की मौत की सूचना मिली है।

जिले की आदर्श नगर निवासी मिथिलेश (50) भी इसी ट्रेन में थीं। उनकी भी मौत की पुष्टि हो गई है। उन्हें आज रामेश्वरम के दर्शन करने थे लेकिन इस हादसे की खबर आई। हादसे की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। उनके दामाद ने बताया कि शनिवार को ट्रेन रामेश्वरम पहुंचती। उनकी सास रामेश्वरम दर्शन के लिए काफी उत्साहित थी लेकिन हमें हादसे में उनके गंभीर रूप से घायल होने की बात पता चल रही है। हम लोग लगातार कंट्रोल रूम से संपर्क में हैं। हालांकि, उनकी मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। हादसे में मिथिलेश के पति शिव प्रताप घायल हैं। इसी तरह शत्रुदमन की पत्नी भी घायल हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जिले की नीरज मिश्रा व उनकी पत्नी सरोजनी गंभीर रूप से घायल हैं। शिवप्रताप की साली सुशीला सिंह भी गंभीर घायल हैं।जानकारी के मुताबिक लखनऊ से रामेश्वरम जा रही इस ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में आग लगी थी। मदुरै रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई। इस आग में झुलसकर 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आग टूरिस्ट कोच में लगी थी।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से वार्ता की है।

ये लोग ट्रेन कोच में मौजूद थे

  • शत्रुदमन सिंह
  • सुशीला सिंह
  • शिव प्रताप सिंह
  • मिथिलेश सिंह
  • अशोक प्रजापति
  • अलका प्रजापति
  • नीरज मिश्रा
  • सरोजनी मिश्रा
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!