चंद्रयान की कामयाबी पर CRPF ने इसरो को सम्मान देने के लिए एक मिनट का ड्रिल किया, नाराज हो गए बड़े साहब

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ के वैज्ञानिकों ने जब ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतारा तो भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में खुशी मनाई गई। कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों ने पीएम मोदी और ‘इसरो’ की टीम के लिए बधाई संदेश भेजे। इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ की पुलवामा स्थित यूनिट के जवानों ने ‘इसरो’ के सम्मान में एक छोटी सी ड्रिल कर दी। 

जवानों ने एक मिनट के भीतर गमलों और ईंटों के द्वारा ‘इसरो’ लिखा था। बस फिर क्या था, बड़े साहब नाराज हो गए। बल के श्रीनगर ऑपरेशन सेक्टर आईजी दफ्तर से फरमान जारी हो गया कि इस तरह की गतिविधि करने से पहले इजाजत लेनी होगी। साथ ही ये भी कह दिया कि इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।

बता दें कि पुलवामा में करीब दो दर्जन जवानों ने ‘इसरो’ की कामयाबी पर अपनी खुशी जाहिर की थी। जब पूरे देश में जश्न का माहौल था तो सीआरपीएफ के जवान भी इस खुशी में शामिल हो गए। उत्साह में जवानों ने एक ड्रिल करने की योजना बनाई। इसमें किसी तरह का कोई खर्च नहीं हुआ। खेल के मैदान में गमले रखे हुए थे और वहीं पर ईंट पड़ी हुई थी। चंद्रयान 3 का जयकारा लगाया। उसके साथ ही जवानों ने अपनी बटालियन की भी जय बोली।

अमूमन देखने को मिलता है कि जब भी कोई आईजी या उससे बड़ा अधिकारी किसी बटालियन का दौरा करता है तो उसकी आवभगत में ही लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। सीआरपीएफ जवानों ने बिना एक पैसा खर्च किए ‘इसरो’ की कामयाबी पर खुशी जाहिर की। उनका 57 सेकंड का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो श्रीनगर में बैठे ‘साहब’ को उसकी भनक लग गई। 25 अगस्त को साहब के दफ्तर से आदेश जारी हो गया। यह आदेश श्रीनगर ऑपरेशन सेक्टर के तहत आने वाली सभी यूनिटों के लिए था।

आदेश में लिखा था कि ऐसा पता चला है कि बल की कुछ यूनिटों में चंद्रयान 3 की कामयाबी को लेकर अधिकारियों और जवानों ने उत्सव सेलिब्रेट किया है। भविष्य में ध्यान रहे कि इस तरह का कोई भी उत्सव मनाने से पहले श्रीनगर हेडक्वार्टर से इजाजत लेनी होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!