गांधी परिवार का अमेठी पर शासन,फिर भी पिछड़ा रहा : ईरानी

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर निशाना साधकर कहा कि अमेठी पर ज्यादातर समय कांग्रेस का शासन रहा मगर विकास के मामले में यह जिला फिसड्डी बना रहा। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने अमेठी दौरे के दूसरे दिन एक सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन एंड डेगोनॉस्टिक सेंटर के उद्घाटन करने के बाद कहा कि आज इन सुविधाओं के लिए लोगों को लखनऊ नहीं जाना पड़ता है। अब बहुत सारी जांच अमेठी में हो जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। अमेठी में आम लोगों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं।
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कर कहा कि एक वक्त था जब लोग यहां से राजनीतिक उड़ान भरते थे। आज उड़ान भरने वाली कंपनी अमेठी में जमीन पर जाकर काम कर रही है। राहुल गांधी यहां से सांसद रहते थे, उनकी माता जी की सरकार रहती थी। फिर भी अमेठी के लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली थी। आजादी के इतने दिनों तक कांग्रेस की सरकार रही फिर भी अमेठी वालों को उसका लाभ नहीं मिला।
इस दौरान समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लेकर उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार रहती थी, तब कांग्रेस उनके सहयोग में रहती थी। उसके बावजूद भी अमेठी के लोगों को मेडिकल कॉलेज बायपास ओवर ब्रिज जैसी सुविधाएं नसीब नहीं हुई। सीटी स्कैन एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आयुष्मान कार्ड का भी वितरण कराया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!