आयुर्वेद डॉक्टर आयुष विभाग की विश्वसनीयता बढ़ायें : राज्य मंत्री कावरे

भोपाल : आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि आयुर्वेद डॉक्टर श्रेष्ठ कार्य से समाज में आयुष विभाग की विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिये बेहतर प्रदर्शन करें। आयुर्वेद दुनिया की 5 हजार वर्ष पुरानी चिकित्सा पद्धति है। कोरोना काल में जन-सामान्य ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये इसके महत्व को समझा है। राज्य मंत्री कावरे आज पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल के सभागार में कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। देवारण्य योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार मिश्र भी मौजूद थे।
आयुष राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में आयुष विभाग की गतिविधियों का दायरा बढ़ाया गया है। विभाग को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराये हैं। विभाग के मैदानी अधिकारी नियमित भ्रमण कर जन-सामान्य को आसानी से चिकित्सा सेवा सुलभ करायें। आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाये।

प्रमुख सचिव आयुष कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना काल में योग से निरोग कार्यक्रम के बेहतर परिणाम मिले। आयुक्त आयुष सोनाली वायंगणकर ने बताया कि अभी संचालित 562 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की संख्या बढ़ाकर 800 की जा रही है। देवारण्य योजना और राष्ट्रीय आयुष मिशन के कार्यों पर भी चर्चा की गई।

किसानों की औषधीय पौधों की खेती में बढ़ी रुचि

बताया गया कि देवारण्य योजना से किसानों की औषधीय खेती की तरफ रुचि बढ़ी है। किसानों को औषधीय पौधों की कीमत अच्छी मिल सके, इसके लिये निजी कम्पनियों के साथ एमओयू किये गये हैं। चयनित क्षेत्रों में किसान संगठनों के सहयोग से हर्बल पार्क तैयार किये जा रहे हैं। ग्वालियर के ख्याति प्राप्त आयुर्वेदाचार्य डॉ. धर्मेन्द्र रिछारिया का उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिये सम्मान किया गया। संचालन डॉ. शुचि दुबे मिश्रा ने किया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!