चुनाव से पहले BJP महाकुंभ का आयोजन, भोपाल में जुटेंगे 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, जानें क्या है तैयारी?

भोपाल: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का महाकुंभ सम्मेलन आयोजित करने जा रही है. इस महाकुंभ में 10 लाख से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं को शामिल करने की रणनीति है. यह सम्मेलन राजधानी भोपाल में ही आयोजित होगा, इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मिलित होंगे और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

बता दें कि चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है. यात्रा की शुरुआत अगले महीने सितंबर के पहले सप्ताह से होगी. यात्रा का समापन भी सितंबर महीने में ही होगा. लगभग सभी यात्राएं 21 से 24 सितंबर के बीच राजधानी भोपाल पहुंच जाएंगी. 

10 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य
समापन पर प्रदेश भर में निकल रही जनआशीर्वाद यात्राओं का समागम राजधानी भोपाल में ही होगा. यात्रा के समापन पर बीजेपी राजधानी भोपाल में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है. बताया जा रहा है इस महाकुंभ में बीजेपी ने 10 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है. बीजेपी सूत्रों के अनुसार समापन मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सम्मिलित होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 

सितंबर के पहले सप्ताह से शुरुआत
बता दें भारतीय जनता पार्टी द्वारा सितंबर महीने के पहले सप्ताह से जनआशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत की जाएगी. यात्रा को लेकर बीते दिनों ग्वालियर में आयोजित बैठक में रणनीति बनाई गई थी. जन आशीर्वाद यात्रा ग्वालियर-चंबल में ग्वालियर शहर, महाकौशल में जबलपुर, मालवा में उज्जैन, खंडवा-रीवा से एक साथ निकाली जाएगी.

बीजेपी का उद्देश्य है कि एक-एक यात्रा से 40-40 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जाए, लोगों से ज्यादा से ज्यादा संवाद भी करना है. यात्रा में जनप्रतिनिधि इस आम जनता को बीजेपी सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से भी अवगत कराएंगे. 

हर दिन 5 सभाएं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के अनुसार प्रदेश में निकाली जा रही पांच जन आशीर्वाद यात्राओं के तहत प्रतिदिन प्रदेश में 5 बड़ी, 5 छोटी सभाएं आयोजित की जाएगी, जकि 10 नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा. आयोजित सभाओं को राष्ट्रीय प्रादेशिक और क्षेत्रीय नेताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!