चुनावी धांधली मामले में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने जॉर्जिया में किया सरेंडर, दो लाख डॉलर के मुचलके पर रिहा

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी 2020 में राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की कोशिश में गुरुवार (24 अगस्त 2023) को गिरफ्तार कर लिया गया.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश करने से जुड़े मामले में गुरुवार को अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया। इसके बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और फुल्टन काउंटी जेल में उन्हें नजरबंद कर दिया। हालांकि, बाद में ट्रंप को दो लाख डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद वह न्यू जर्सी के लिए रवाना हो गए।

इस साल यह चौथी बार है, जब पूर्व राष्ट्रपति ने अपने खिलाफ आपराधिक आरोप के मामले में स्थानीय या संघीय अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के सरेंडर करने से पहले जेल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जमा हो गए थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों ने जिला अटॉर्नी फानी विलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वह 2020 में चुनाव को पलटने की योजना बनाने के आरोप में जॉर्जिया प्रांत के जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर के लिए तैयार हैं। साल 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणाम को पलटने की साजिश रचने समित ट्रंप पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में ट्रंप और 18 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

बता दें कि वह 2024 में राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए रिपब्लिकन पार्टी के अग्रणी उम्मीदवार बने हुए हैं। हालांकि कोर्ट में उनकी मौजूदगी बेहद संक्षिप्त रहने की संभावना है। फुल्टन काउंटी अभियोजन मार्च के बाद से ट्रंप के खिलाफ चौथा आपराधिक मामला है, जब वह अमेरिकी इतिहास में दोषी ठहराए जाने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बने थे।

ट्रंप के पूर्व सहयोगी ने भी किया सरेंडर
स्थानीय समयानुसार गुरुवार को ही ट्रंप के शासनकाल में व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रहे मार्क मीडोज ने चुनावी धांधली मामले में जॉर्जिया में जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। डोज पर जॉर्जिया में चुनाव परिणाम पलटने की साजिश रचने का आरोप है।

यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फुल्टन काउंटी जिले के अटॉर्नी फानी विलिस ने हाल ही में ट्रंप और उनके 18 सहयोगियों पर आरोप लगाए कि उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन से अपनी हार को उलटने की साजिश रची थी। पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ विलिस ने जॉर्जिया के रैकेटियरिंग विरोधी कानून का उल्लंघन के साथ-साथ साजिश रचने, झूठे बयान और एक सार्वजनिक अधिकारी को उनके पद की शपथ का उल्लंघन का आरोप लगाया था। विलिस ने सभी 19 आरोपियों के खिलाफ रीको कानून के तहत आरोप लगाया है। इसका उपयोग किसी मकसद को पाने के लिए आपराधिक साधनों का इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ किया जा सकता है। रीको रैकेटियर प्रभावित और भ्रष्ट संगठन अधिनियम को दर्शाता है।

चुनाव परिणाम पलटने के दूसरे मामले में भी आरोपी
वहीं, इससे पहले वाशिंगटन डीसी की एक संघीय ग्रैंड जूरी ने ट्रंप के खिलाफ सुनावई की। विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ की दलीलों और सबूतों को परखने के बाद अदालत ने ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने के प्रयासों के दूसरे मामले में आरोपी माना था। इस मामले में उन्हें अदालत में भी पेश होना पड़ा था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!