बीजेपी और बसपा के बाद अब सपा ने भी खोले अपने पत्‍ते, इन सीटों पर किया उम्‍मीदवारों का एलान

ग्वालियर: समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है. इसमें सभी नाम बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से हैं. जिन चार सीट के लिए सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है वे सभी उत्तर प्रदेश की सीमा के पास स्थित हैं.

विशेष रूप से, बीजेपी और बसपा के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली सपा तीसरी पार्टी बन गई है. हालांकि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा अभी तक नहीं की गई है. एसपी ने सूची को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया. अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने निवाड़ी सीट से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल, भांडेर (एसटी) से आरडी राहुल और मेहगांव से बृजकिशोर सिंह गुर्जर को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने अब तक नहीं किया एलान
जहां निवाड़ी, राजनगर, भांडेर बुंदेलखंड क्षेत्र में हैं, वहीं मेहगांव ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का हिस्सा है. चारों विधानसभा क्षेत्र के उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे होने से यहां पार्टी को सफलता मिलने की उमीद है. विशेष रूप से, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 39 उम्मीदवारों और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सात उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी हैं. हालाकिं कांग्रेस ने अब तक एक भी विधानसभा सीट पर अपने उमीदवारों का एलान नहीं किया है.

गौरतलब है कि कि मध्य प्रदेश में अगले 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं. बता दें मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटे हैं।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!