श्रीजी कंस्ट्रक्शन पर सीबीआइ छापे के मामले में हाई कोर्ट का आदेश सुरक्षित

जबलपुर ।   हाई कोर्ट ने श्रीजी कंस्ट्रक्शन पर सीबीआइ छापे के मामले में मुख्य आरोपित ज्ञानेंद्र सिंह की अग्रिम व अन्य आरोपितों की जमानत अर्जियों पर बहस पूरी होने के साथ ही आदेश सुरक्षित कर दिया। न्यायमूर्ति नंदिता दुबे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआइ की ओर से अधिवक्ता पंकज दुबे ने जमानत अर्जियों का विरोध किया। जबकि आवेदकों का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रविनंदन सिंह, अनिल खरे व अजय गुप्ता ने रखा।

सीबीआई के अधिवक्ता ने यह दी दलील

सीबीआइ के अधिवक्ता दुबे ने दलील दी कि यह मामला भ्रष्टाचार से संबंधित है। शिकायत मिलने पर सीबीआइ टीम ने दबिश दी थी। प्रकरण कटनी बायपास फोरलेन रोड निर्माण से संबंधित है, जिसके साथ रेलवे पुल का निर्माण ठेका भी श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। इसी सिलसिले में एनएसएआइ व रेलवे अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर गुणवत्ता से समझौता करते हुए लेन-देन की शिकायतें सामने आईं। जिसके बाद श्रीजी कंस्ट्रक्शन के जबलपुर, कटनी व भोपाल के दफ्तरों में छापे मारे गए। साथ ही दस्तावेज जब्त कर अपराध कायम किया गया। श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी का प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, फिलहाल फरार है। उसकी ओर से अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गई है। जबकि छह गिरफ्तार हो चुके आरोपितों की ओर से जमानत अर्जियां दायर की गई हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!