अमित शाह बोले- 150 सीटें जीतना हैं, 30 साल तक पंचायत से पार्लियामेंट तक लहराएगा भाजपा का परचम

ग्वालियर :केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचे करीब 1800 नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी को इस बार 150 से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प दिलाया और जीतने के मंत्र भी दिए। उन्होंने दावा किया इस बार कांग्रेस को रोक लिया तो अगले 30 साल तक मप्र में पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का भगवा परचम लहराएगा। अमित शाह ने इस अवसर पर पार्टी के नए सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। 

अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश का कार्यकर्ता देवदुर्लभ और अनुभवी कार्यकर्ता है। यहां के कार्यकर्ता के पास लंबा अनुभव है। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता ने चुनाव जीते भी हैं और जिताए भी हैं। आज हम जिस पद पर भी हैं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं। इसलिए यह चुनाव भाजपा के भविष्य का चुनाव है, भारतमाता के वैभव को परम शिखर पर पहुंचाने का चुनाव है। नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाकर करोड़ों गरीबों के जीवन में जनसंघ के दीप के उजियारे को प्रदीप्त करने का चुनाव है। हम सभी को मिलकर चुनाव अभियान में जुटना है। भारतमाता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए इस चुनाव में हमें 150 सीटें जीतकर कांग्रेस को परास्त करना होगा। 

Amit Shah reached Gwalior, promised to win more than 150 seats in the state

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर में हुई

मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए बने हैं
ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में रविवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विजय अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। जिस दिन पूरी दुनिया भारत माता के जयकारे लगाएगी, उस दिन यह लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए बने हैं, क्योंकि विजय आपका स्वभाव है, आपका पराक्रम है और विजय ही आपका लक्ष्य है। हमें लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। मैं गारंटी के साथ आपसे कहता हूं कि 30 साल तक मध्यप्रदेश में पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का भगवा परचम लहराता रहेगा। 

हनुमान जी की तरह अपनी शक्तियों को पहचानें कार्यकर्ता
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ग्वालियर श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के पुण्य से सींची हुई भमि है, जहां एकात्म मानववाद को सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने प्रतिपादित किया था। यह स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की कर्मभूमि है, यह श्रद्धेय कुशाभाऊ के संगठनात्मक तप की भूमि है। यहां उन्होंने पार्टी का जो बीज बोया था, वह आज वट वृक्ष बन गया है। श्री शाह ने कहा कि  आज यहां चार पीढ़ी के कार्यकर्ता बैठे हैं। देश-दुनिया में बहुत कम राजनीतिक पार्टियों के पास ऐसे देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की टीम है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास चार पीढ़ियों की टीम है। उन्होंने कहा कि एक बार की विजय अगली विजय के उत्साह को पैदा करती है, परंतु बार-बार विजय मिले तो आलस्य पैदा होता है। इसलिए आलस्य को त्यागकर पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। भगवान श्री हनुमान जी की तरह अपनी शक्तियों को पहचान कर अपने बूथ पर पूरे प्राणप्रण से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ आपको विजय का संकल्प याद दिलाने आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस बूथ पर हमारा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़ा हो जाएगा, वहां भले ही 100 कांग्रेस कार्यकर्ता क्यों न आ जाएं, पटखनी देने के लिए काफी है। यहां पर बैठे सब कार्यकर्ताओं में चुनाव जीतने और जिताने की क्षमता है। आपको कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है,  सिर्फ स्मरण करने की जरूरत है। हनुमान जी की तरह अपनी शक्तियों को पहचानें। विज्ञापन

Amit Shah reached Gwalior, promised to win more than 150 seats in the state

अमित शाह ने जीत का मंत्र दिया।

सरकार बनाने के लिए नहीं, इसलिए जीतना है चुनाव
शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है। पंचायत से लेकर जिला व विधानसभा चुनाव जीतने का अनुभव है। 2019 में 29 में से 28 जिताने वाला कार्यकर्ता मेरे सामने बैठा है। इसलिए संकल्प लें कि लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे पहले छिंदवाड़ा की सीट जीतकर विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे। इस संकल्प को अगर हमें सिद्ध करना है तो 2023 में डेढ़ सौ से अधिक सीटें जीतकर भाजपा का भगवा एक बार फिर मध्यप्रदेश में लहराना होगा। हमें चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं जीतना है, बल्कि इसलिए जीतना है ताकि बंढाटार और कमलनाथ की सालों तक चुनाव के बारे में सोचने की हिम्मत न हो। उन्होंने कहा कि हम विजय के अधिकारी हैं, हमें चुनाव लड़ना और लड़ाना आता है। हमारा उद्देश्य पवित्र है, हमारे संकल्प में स्व का भाव नहीं है, हमारा संकल्प गरीब कल्याण है। हमें 150 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ना है। इतना बड़ा चुनाव लड़ना है तो जोश से नहीं होश से काम करना है। मतदाता सूची के हर पेज से 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का चुनाव लड़ना है। 

नहीं चलेंगे जातिवाद, तुष्टिकरण और परिवारवाद
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि  2018 में चुनाव हम नहीं हारे थे, एक लाख वोट हमें अधिक मिले थे। इस बार जातिवाद, तुष्टिकरण, परिवारवाद सामने आएगा, लेकिन यह सब चलने वाला नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता कांग्रेस को अच्छी तरीके से जान गई है। इस बार राष्ट्रवाद की विजय होगी। हर पेज प्रमुख के साथ बैठकर 50 प्रतिशत वोट हासिल करने का संकल्प दिलाना है। यहां से हमें यही संकल्प लेकर जाना है। हमारी विजय बहुत जरूरी है।  

Amit Shah reached Gwalior, promised to win more than 150 seats in the state

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

आतंकवाद को समूल नष्ट किया मोदी सरकार ने
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। देश में जब कांग्रेस की सरकारें थी, पाकिस्तान से सिमी, आईएसआई के आतंकी घुसते थे और हमारी सेना पर हमला करते थे। लेकिन मौनी बाबा कुछ नहीं बोलते थे, चुप रहते थे। मोदी जी आए, उरी में हमला हुआ तो पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल, एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद का समूल नष्ट किया। हमने इस देश को सुरक्षित करने का काम किया। भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए सारे काम किए हैं। आज भारत की तरफ पूरी दुनिया विश्वास के साथ देख रही है। आज भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पांच साल में हम तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हम पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के संकल्पों को पूरा कर रहे हैं। आज हर गरीब को अपना जीवन स्तर सुधारने का मौका सरकार ने दिया है। 9 सालों में गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम केन्द्र सरकार ने किया है।

Amit Shah reached Gwalior, promised to win more than 150 seats in the state

कार्यकर्ताओं को सीएम शिवराज ने भी संबोधित किया।

विजय का संकल्प लेकर निकलें कार्यकर्ता : सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हम मध्यप्रदेश को आगे ले जा रहे हैं। 2003 के पहले चंबल के बीहडों में डकैत रहते थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही एक साल के भीतर डाकुओं का सफाया किया और नक्सलवाद की कमर तोड़ी। कांग्रेस के समय प्रदेश में सिमी का नेटवर्क था, जिसे ध्वस्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण हमारा संकल्प है, इस संकल्प पर हमारी सरकार चल रही है, कांग्रेस ने कभी गरीबों के घर नहीं बनाए, यह भाजपा की सरकार है, जिसने गरीबों को पक्के मकान दिए, उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट लागू करने का काम भी भाजपा ने किया। हमने समाज के हर वर्ग का कल्याण किया है। प्रदेश में जब सवा साल कांग्रेस की सरकार रही, तो उन्होंने जनकल्याण की सारी योजनाएं बंद कर दी थी, भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया, यहां तक की घरों पर बुलडोजर चलवा दिए, जबकि हमने बुलडोजर माफियाओं और गुंडों के घरों पर चलाकर 23 हजार एकड़ जमीन खाली करवाई, जहां गरीबों के मकान बन रहे हैं। चौहान ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में हमें फिर से मोदी जी को लाना है, तो इसके लिए 2023 में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है, डबल इंजन की सरकार होगी तो हम दुगनी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे। 

हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लाना हैं : मुरलीधर राव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पास श्रद्धेय कुशाभाउ ठाकरे, राजमाता जी, प्यारेलाल खंडेलवाल जैसे संगठन मनीषियों का आशीर्वाद हैं। कार्यकर्ता को चुनाव का अनुभव है। गत तीन वर्ष में पार्टी ने जो काम किए हैं उसे आगे बढ़ाते हुए हमने बूथ को मजबूत किया है। विस्तारक अभियान और विजय संकल्प अभियान के माध्यम से बूथ सशक्त है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के साथ संवाद और संपर्क के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। हमें बूथ लेवल पर माइक्रो मैनेजमेंट कर और प्लानिंग के साथ काम करना है। राव ने कहा कि पिछली बार हमें विधानसभा और लोकसभा में 40 प्रतिशत वोट मिले थे, हमें हर विधानसभा में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाते हुए 51 प्रतिशत तक ले जाना है, इस वोट वृद्धि से हमारी जीत सुनिश्चित हो जाएगी। 

Amit Shah reached Gwalior, promised to win more than 150 seats in the state

वीडी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को जीतने का मंत्र दिया।

आगामी 2023 चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीत का इतिहास बनाएंगे : विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूरे मप्र के कार्यकर्ता उपस्थित हैं। हम सब कार्यकर्ताओं ने आज अमित शाह के समक्ष प्रदेश संगठन को और मजबूत बनाने संकल्प लिया है। 2023 विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में होने जा रहा है। आज आप सभी को कार्यसमिति में जो मार्गदर्शन मिला, उससे हम संकल्प लेकर प्रत्येक बूथ पर जाएंगे ओर प्रत्येक बूथ को मजूबत करने का संकल्प लेंगे। हम सभी आज अमित शाह को कार्यसमिति बैठक में आश्वस्त करते है कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में केवल चुनाव नहीं जीतना बल्कि प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है और आगामी 2023 चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीत का इतिहास बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक-एक कार्यकर्ता सभी बूथों पर संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने का काम करें। आज अमित शाह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ है। ‘‘मध्यप्रदेश के मन में मोदी और मोदी के मन में मध्यप्रदेश’’ इस संकल्प को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर जाएं और प्रत्येक बूथ पर चुनाव जीतकर इतिहास बनाएं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!