बदमाशों ने पुलिस पर किया फायर, तमंचा लगाकर दोनों ने लूटी थी चेन, दो को दबोचा

इटावा जिले में  फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में दतावली नहर पुल पर चेकिंग के दौरान दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने हाईवे पर इंजीनियर के तमंचा लगाकर सोने की चेन लूटने की बात कबूल की है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस व एसओजी टीम दतावली नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो लोग चितभवन की ओर से आते दिखाई दिए। रोकने का इशारा करने पर पुलिस पर बदमाशों ने फायर कर दिया।  पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अनीश खान निवासी मोहल्ला मातन मौल कस्बा लखना थाना बकेवर व सादाब निवासी इस्लामनगर बावरपुर थाना अजीतमल औरैया बताया। दोनों ने आठ अगस्त की रात भरथना चौराहा के पास हाईवे पर औरैया के इंजीनियर सुरजीत सिंह के तमंचा लगाकर चेन लूटने की बात कबूली है।

ये चीजें बरामद की हुई
18 अगस्त को इकदिल के लुधियानी मोहल्ले में छोटे लाल का मोबाइल चोरी करने की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी व चोरी किए गए दो मोबाइल, घटना में इस्तेमाल करने वाली बाइक, तमंचा, एक जिंदा कारतूस व चाकू बरामद किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुसी, तीन की मौत

    मेहगांव/भिंड: ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर मेहगांव थाना में नारायणपुरा के पास गुरुवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो…

    करहल में फूफा और भतीजे के बीच मुकाबला, किसके सिर पर सजेगा ताज ? आज हो जाएगा फैसला

    उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज नतीजे का दिन है। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!