राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार पर बरसे कुलदीप बिश्नोई

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बाकी है. बीजेपी के वरिष्ठ राजनेता कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान चुनाव सह प्रभारी बनाये जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर से उन्होंने शुरुआत की है. पार्टी को मजबूत करने के लिए मजबूत प्रत्याशी के लिए फीडबैक ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरे 33 साल के राजनीतिक के अनुभव के अनुसार मैंने राजस्थान में जहां पर भी गया हूं. वहां देख रहा हूं. बीजेपी के प्रति लोगों में विश्वास है. में दावे के साथ कह सकता हूं. बीजेपी कि बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

सचिन पायलट ने भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
बीजेपी राजस्थान चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि राजस्थान में सरकार ने भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं किया है. सीएम अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र से आया हूं. सड़कों का बुरा हाल है, मुझे तो हैरानी हुई. विश्वास भी नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री का गृह विधानसभा क्षेत्र का इतना बुरा हालत में है, तो दूसरी जगह कैसी हालात होगी. किसी भी मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र आईना होता है और आइना दिखा रहा है.

सड़के टूटी पड़ी है, सड़कों पर गंदा पानी भरा पड़ा है, लोग दुखी हैं. प्रदेश के अंदर इस गहलोत सरकार ने बड़े-बड़े घोटाले किए, पेपर लीक घोटाला, आरएएस घोटाला, रीट पेपर लीक घोटाला अध्यापकों के तबादले का घोटाला हो. यहां तक कि राजस्थान की गहलोत सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी 45 हजार करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाए.

राजस्थान की जनता स्वाभिमानी है बिकेगी नहीं
बीजेपी राजस्थान चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि मेरा राजस्थान से भावनात्मक जुड़ाव है. लेकिन मेरी जन्म भूमि और कर्म भूमि हरियाणा है. विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण को लेकर फीडबैक का दौर चल रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने साडे 4 साल में शिवाय घोटाले के कुछ नहीं किया. अब चुनाव सर पर है तो राजस्थान की जनता को प्रलोभन दे रही हैं. लेकिन राजस्थान की जनता स्वाभिमानी है. बिकने वाली नहीं है. कांग्रेस पार्टी के पास न तो नीति है? और ना ही नेता है? इसलिए राजस्थान के विधानसभा चुनाव में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सीटों पर बीजेपी चुनाव जीतेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!