24 अगस्त को कार्यभार ग्रहण करेंगे यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पार्टी करेगी शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय 24 अगस्त को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। वह इसी दिन विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह तक प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह दिल्ली से सीधे वाराणसी स्थित आवास पर चले गए। वहां लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठक का दौर चल रहा है। अध्यक्ष बनने के बाद 24 अगस्त को वह पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। यहां प्रदेश मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे। पार्टी की ओर से नवनियुक्ति अध्यक्ष के स्वागत की व्यापक तौर पर तैयारी की जा रही है। स्वागत समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान, एवं पूर्व पदाधिकारी, जिला, शहर, ब्लाक के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व विधायक, पूर्व सांसदसहित सभी नेताओँ को बुलाया गया है। इस संबंध में पार्टी के प्रशासन प्रभारी महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने पत्र भी जारी कर दिया है।

प्रदेश कार्यकारिणी पर टिकी निगाहें

एक अक्तूबर 2022 को प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी की तैनाती के वक्त पांच प्रांतीय अध्यक्ष भी बनाए गए थे। इन्हीं प्रांतीय अध्यक्षों में शामिल अजय राय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष की घोषणा के वक्त प्रांतीय अध्यक्षों के कार्य की सराहना की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया है कि अभी फिलहाल प्रांतीय अध्यक्षों जैसी व्यवस्था नहीं रहेंगी।

ऐसे में नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इसमें अध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी होंगे। इस संबंध में नवनियुक्ति अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाए। पार्टी के ज्यादातर साथी सक्रिय और पुराने हैं। सभी की कार्यक्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो सके।

स्वागत समारोह के जरिए ताकत दिखाने की कोशिश

लंबे समय से सियासी वनवास झेल रही कांग्रेस उत्साह में है। वह प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत समारोह के जरिए ताकत दिखाने की भी तैयारी में है। यही वजह है कि सभी निवर्तमान और पुराने पदाधिकारियों व अन्य नेताओ को बाकायदे संदेश भेजा गया है। सभी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ लेकर प्रदेश मुख्यालय पहुंचने की अपील की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!