दंगे की साजिश के आरोपों पर बीजेपी का दिग्विजय सिंह पर पटलवार,कहा- कांग्रेस हारने लगती हैं तो..

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में हरियाणा के नूंह जैसा ही दंगा कराने की योजना बनाने का आरोप लगाया है. दिग्विजय के इस बयान पर बीजेपी ने पटलवार किया है. बीजेपी ने प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि चुनाव में जब कांग्रेस को हार दिखती है तो वह पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाती है, फिर ईवीएम को गड़बड़ी का आरोप लगाती है. उन्होंने कहा कि जब इससे भी काम नहीं चलता है तो वह सांप्रदायिक दंगे का सहारा लेती है.

क्या कहा है बीजेपी प्रवक्ता ने

बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि जब भी कांग्रेस को संभावित हार दिखती है तो वह मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला लेकर आती है, ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाती हा और जब इन दोनों से काम नहीं चलता है तो सांप्रदायिक दंगे का सहारा लेने लगती है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का एक आपत्तिजनक बयान आया है. इसमें वह कह रहे है कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए नूंह की तरह हिंसा का सहारा ले सकती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी भी इस तरह की हिंसा का सहारा नहीं लिया है. सलूजा ने कहा कि बीजेपी मध्य प्रदेश के अंदर चुनाव जीत रही है, जनता का समर्थन हमारे साथ है क्योंकि कांग्रेस को संभावित हार दिखाई दे रही है इसलिए बौखलाहट में आरोप लगा रहे हैं.बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सांप्रदायिक माहौल खराब करने का काम हमेशा से कांग्रेस ने किया है.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था

दिग्विजय सिंह ने भोपाल के बीएसएस कॉलेज में कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘विधिक विमर्श’ में दंगे की साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिल रही है मध्य प्रदेश में दंगा कराने की योजना बन रही है.उनका कहना था कि प्रदेश में ठीक उसी तरह से दंगा कराया जा सकता है, जैसा कि हरियाणा के नूंह में इन लोगों ने करवाया था. उनका कहना था कि बीजेपी समझती है कि आज हमारे खिलाफ बहुत ज्यादा नाराजगी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!