उज्जैन से चली धर्म ध्वज यात्रा का आज भोपाल में समापन

भोपाल । मप्र कांग्रेस के मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में उज्जैन से भोपाल तक 15 अगस्त से संत, पुजारियों द्वारा निकाली गई धर्म ध्वज यात्रा का आज राजधानी भोपाल के प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को धर्म ध्वज सौंपकर यात्रा का समापन हुआ।
प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती और प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेकर उज्जैन से करीब एक दर्जन वाहनों से निकली धर्म ध्वज यात्रा उज्जैन से सभी मुख्य मार्गो, शहर के चौराहों और मंदिरों पर रूकते-रूकते आज राजधानी में प्रवेश हुई। यात्रा में शामिल संत, पुजारियों ने कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर से सुबह 10 बजे से ढोल मजीरा आतिशबाजी, शंख घडियाल के साथ धर्म ध्वज यात्रा प्रारंभ की जो दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंची और यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भव्य समारोह के दौरान धर्म ध्वज सौंपा।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, प्रदेश के मंदिरों के संत, पुजारी, औंकारदास वैष्णव, डॉ. रोहित बैरागी, हेमंत बैरागी, राजेश शर्मा, मोना शर्मा, लल्लू प्रसाद पांडे, पं. इकलेरा माता जी, हर्षित शर्मा, बाबूदास बैरागी, प्रेमदास सैलाना, माखनदास बैरागी, मदन दास बैरागी, आत्माराम दास वैष्णव, राजेश शर्मा सहित लगभग 300 से अधिक संत पुजारी यात्रा में शामिल थे।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!