हिमाचल प्रदेश में आई आपदा से पूरी तरह ठप हुआ पर्यटन, पहाड़ों का रुख करने से डर रहे सैलानी

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है. बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से मची तबाही ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. प्रदेश भर से जो तस्वीरें सामने आई, उससे अब पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रुख करने से डर रहे हैं. इसके अलावा लंबे वक्त से बंद पड़े कालका-शिमला नेशनल हाईवे की वजह से भी पर्यटक शिमला का रुख करने से बच रहे हैं. हालांकि, इन दिनों कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही हो रही है. बावजूद इसके चक्की मोड़ के नजदीक लगातार हो रहे भूस्खलन ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों के मन में भी खौफ पैदा कर दिया है.

कारोबारी के सामने पैदा हुआ रोजी-रोटी का संकट

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार ठप होने से लाखों कारोबारी परेशान हैं. कारोबारी के अलावा ऐसे छोटे-छोटे दुकानदार भी हैं, जिनका कामकाज पर्यटकों के आने से ही चलता है. ऐसे में यह कारोबारी भी खासा परेशान हो गए हैं. पर्यटकों की आमद कम होने की वजह से कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी पैदा होता नजर आ रहा है. टैक्सी चालकों को अपनी गाड़ी की किश्त देनी है. टूरिस्ट गाइड फोटोग्राफर को बच्चों की पढ़ाई की फीस देनी है और घोड़ा संचालकों को हर रोज घोड़े के घास का खर्च भी निकालना है. ऐसे में जब पर्यटक यहां नहीं आ रहे हैं, तो यह लोग खासे परेशान हैं. हालांकि, कारोबारियों की पुरानी बचत उनके काम आ रही है, लेकिन सवाल यह है कि अगर सरकारी कर्मचारियों को भी एक महीने की तनख्वाह न मिले तो क्या वह अपना गुजर-बसर कर सकते हैं?

परेशानी में हैं पर्यटन कारोबारी

पर्यटन कारोबारी मोहिंद्र सेठ ने बताया कि, हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार प्रभावित होने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है. इससे केवल पर्यटन कारोबारी ही नुकसान नहीं झेल रहे, बल्कि सरकार को भी बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है. कोरोना काल के बाद इस आपदा काल ने पर्यटन कारोबार को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. साल 2020-21 में पर्यटन कारोबार कोरोना की वजह से प्रभावित रहा. साल 2022 में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन अब एक बार फिर पर्यटन कारोबार डिरेल होता हुआ नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा की तस्वीरें जिस तरह से राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई जा रही हैं, उससे सैलानियों के मन में भय पैदा हो गया है. ऐसे में आने वाले वक्त में भी उन्हें अपने कारोबार के ठप होने का खतरा सता रहा है.

आंकड़े जुटाने की तकनीक से भी असहमत कारोबारी

पर्यटन कारोबारी का कहना है कि सरकार जिस तकनीक से पर्यटकों के आंकड़े जुटाती है, वह भी पूरी तरह गलत है. सरकार एक ही पर्यटक की तीन से चार बार गिनती कर लेती है. हालांकि, इसमें कई बार कारोबारी की ओर से पर्यटन निगम को तकनीकी दुरुस्त करन का भी आग्रह किया गया. पर्यटन निगम शिमला से मनाली जाने वाले पर्यटक को दो बार गिनती में लेती है. अगर यही पर्यटक किसी तीसरी जगह चला जाए, तो इसे तीन बार गिन लिया जाता है. ऐसे में यह पर्यटकों को गिनने वाली तकनीक में ही खामी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!