कांग्रेस का ‘शक्ति सुपर शी’ कैंपेन शुरू

भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में सीधे महिला वोटर्स से जुडऩे के लिए यूथ कांग्रेस ने 15 अगस्त से शक्ति सुपर शी कैंपेन शुरू कर दिया है। यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और उनके हक की लड़ाई लडऩे के लिए चलाया जा रहा है।
ग्वालियर में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने ‘शक्ति सुपर शी कैंपन के तहत जिले और विधानसभा में यूथ कांग्रेस की ओर से झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रम में समाज के लिए प्रेरणा बनी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही शक्ति क्लब प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा। इसमें हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में शक्ति क्लब गठित कर महिलाओं के हक की आवाज उठाने का काम किया जाएगा। साथ ही राजनीति में भागीदारी की इच्छुक महिलाओं को प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र सिंह का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस ने ‘शक्ति सुपर शी’ हक और हिस्सेदारी कार्यक्रम शुरू किया है। वहीं यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अलावुरू भी आए थे। उन्होंने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि युवा कांग्रेस अपनी तरफ से सर्वे कर रही है, जो योग्य युवा होगा उसे सौ फीसदी टिकट दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!