उमा भारती का पीएम को लेकर बयान, कहा-‘मोदी कब 75 साल के होंगे

बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र और अगले चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में 75 वर्ष का जो क्राइटेरिया निर्धारित किया गया है, वह मोदी पर लागू नहीं किया जाना चाहिए. उमा भारती ने कहा कि मोदी कब 75 वर्ष के होंगे, यह उनकी डेट ऑफ बर्थ नहीं बल्कि देश की जनता की भावनाएं तय करेंगी. उमा भारती ने मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रिकार्ड जीत का दावा भी किया है. 

दरअसल, उमा भारती का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि एक दिन पहले ही लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल 15 अगस्त को फिर से झंडारोहण करने का भरोसा जताया था. इसके पहले अप्रैल-मई 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होंगे. बीजेपी में अघोषित तौर पर 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को रिटायर करने की नीति के चलते पीएम मोदी के अगले कार्यकाल को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुये कहा कि वे उन्हें लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं. ये देश की जनता तय करेगी कि मोदी जी कब तक पीएम रहेंगे, उनकी डेट ऑफ बर्थ कुछ भी हो.

‘ज्योरादित्य सिंधिया को कांग्रेस ने बगावत के लिए किया मजबूर’
बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने दलबदलू नेताओं को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो इस पार्टी से उस पार्टी में जाते रहते हैं, वो दरअसल नेता ही नहीं होते हैं, बल्कि सौदागर होते हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया के दल बदलने को लेकर पूछे सवाल पर उमा भारती ने उनका बचाव करते हुए इसका ठीकरा कमलनाथ पर फोड़ दिया. उमा भारती ने कहा कि जैसे कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बगावत करने पर मजबूर किया, ठीक वैसे ही उनकी दादी विजयाराजे सिंधिया को भी बगावत के लिए कांग्रेस ने मजबूर किया था. उन्होंने सिंधिया के बगावत को दलबदल से अलग विषय मानते हुए यह दलील दी कि चुनाव के समय जो नेता टिकट के लिए इस पार्टी से उस पार्टी में शामिल होते हैं, वह गलत है. 

पन्ना जिले से पूर्व मंत्री कुसुम महदेले के विधानसभा उम्मीदवारी के सवाल पर उमा भारती कुछ भी कहने से बचते नजर आई.दरअसल, उमा भारती आज बुधवार (16 अगस्त) को वीरांगना अवंती बाई के जन्मदिन के मौके पर डिंडौरी स्थित उनके बलिदान स्थल पहुंची थी.वीरांगना अवंती बाई के जन्मदिन के अवसर पर बलिदान स्थल बालपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां उमा भारती ने वीरांगना के स्मारक समेत अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!