क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं कैलाश विजयवर्गीय? खुद दिया ये हैरान करने वाला जवाब

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. वहीं चुनाव को देखते हुए सभी दल अपने-अपने हिसाब से तैयारियों में जुटे हुए हैं. जहां कई नेता टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं तो कई नेताओं का ख्वाब मुख्यमंत्री बनने का है. इस बीच बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री और मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सीएम पद को लेकर अपनी राय जाहिर की है.

दरअसल, एक पत्रकार ने कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया था, आप भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और कार्यकर्ता आपको भी मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं, इस पर आपकी क्या राय है. तो इस सवाल का विजयवर्गीय ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा, “आपके मुंह में घी शक्कर.”

सीएम पद पर दिया ये बयान
कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. उन्होंने अपने इस बयान से ये तो साफ कर दिया कि कहीं न कहीं उनके मन में भी मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है. हालांकि इसको लेकर उन्होंने खुलकर कुछ नहीं बोला है लेकिन इशारों-इशारों में वे अपनी बात कह गए.

‘मुस्लिम भी बीजेपी को देते हैं वोट’
उधर, रतलाम के जावरा में बीजेपी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने प्रदेश के मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसका रविवार को कैलाश विजयवर्गीय ने डैमेज कंट्रोल किया. विजयवर्गीय ने रतलाम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “प्रदेश के मुस्लिम बीजेपी से प्रेम करते हैं. यही नहीं बीजेपी को वोट भी देते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “हमने यूपी में देखा कि मुस्लिमों ने बीजेपी को वोट दिया है, अब जब मध्य प्रदेश में गरीब कल्याण की योजनाएं पहुंच रही हैं तो यहां भी मुस्लिमों के वोट हमें मिलेंगे.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!