पति संग योगशाला शुरु करेंगी आशका गोराडिया

मुंबई । अभिनेत्री आशका गोराडिया अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ एक योगशाला की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए वह 150 साल पुराने एक पुर्तगाली घर का पुनर्निर्माण करेंगे। सोशल मीडिया पर अपने पोल डांस और योगा वीडियोज पोस्ट करने वाली आशका अब, अपने अमेरिकी पति को भारत में अपने सपने को साकार करने की दिशा में मदद कर रही हैं। इस बारे में आशका ने बताया कि, “ब्रेंट ने योगा में प्रशिक्षित एवं सर्टिफाइड होने में अपना डेढ साल बिताया है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे उनका पहला स्टूडेंट बनने और उनसे योगा सीखने का मौका मिला। इसी क्रम में, हमने एक योगशाला खोलने का सपना देखा है, जहां लोग कुछ दिन रह सकते हैं, खुद को डिटॉक्स कर सकते हैं और हर एक चीज से दूरी बनाए रख सकते हैं।” हालांकि दोनों ने यह नहीं सोचा था कि मुंबई की भागदौड़ और हलचल में यह संभव हो पाएगा।  इस पर आशका कहती है कि, “हमें गोवा में 150 साल पुरानी एक बहुत ही सुंदर पुर्तगाली मकान मिला है, जो योगा सिखाने के लिए ब्रेंट का गढ़ होगा। मैं इन दो शहरों में बारी-बारी से आती-जाती रहूंगी, लेकिन हम इसके लिए वाकई बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि जब हमने पहली बार उस पुर्तगाली घर को देखा तो एक सेकेंड के लिए हमारी धड़कनें रूक गई थी, हमने एक-दूसरे की तरफ देखा और कहा, ‘यही वह है।”‘ 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!