कमलनाथ का तिलिस्म टूटेगा

भोपाल । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, अगर पार्टी का आदेश होगा तो छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ूंगा और जीतकर दिखाऊंगा। इस बार कमलनाथ का तिलिस्म टूटेगा। विजयवर्गीय छिंदवाड़ा की सौंसर और परासिया विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए प्रवास पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को पूजा लॉज में आयोजित निशुल्क कोचिंग के कार्यक्रम में ये बात कही।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ एक सशक्त नेता हैं। उनके पास बाहुबल और धन है। उनके पास जनता को मोहने का मोहिनी मंत्र भी है। इसके कारण वह चुनाव जीतते आए हैं, लेकिन मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि अबकी बार छिंदवाड़ा में बीजेपी जीतेगी।

कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ रहा
कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा कराए गए धार्मिक आयोजन को लेकर कहा कि पहले हम ही धार्मिक आयोजन और कथा कराते थे। अब कांग्रेस करा रही है, ये अच्छी बात है, लेकिन वह इसमें भी डिप्लोमैसी कर रहे हैं। बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर कमलनाथ ने यह बयान दिया था कि उनको उन्होंने नहीं बुलाया, बल्कि वह खुद कथा करने आए हैं। भाजपा जब धार्मिक आयोजन करती है, हम जब जय-जय श्रीराम के नारे लगाते हैं। हमें यह डर नहीं रहता कि हमें कौन वोट देगा, कौन वोट नहीं देगा। कांग्रेस के धार्मिक आयोजन से उनका दोहरा चरित्र सामने आ रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!