उज्जैन में बनेगी 2000 कमरों की धर्मशाला, सावन के सोमवार को महाकाल के भक्त बना रहे हैं ये रिकॉर्ड

उज्जैन : द्वादश ज्योतिर्लिंगों में भगवान महाकाल का दरबार तीसरे नंबर पर विराजित है. लेकिन मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने महाकालेश्वर मंदिर को अव्वल स्थान पर पहुंचा दिया है. कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का दावा है कि भक्तों की लगातार बढ़ रही संख्या के बावजूद 30 मिनट के भीतर सामान्य व्यवस्था के जरिए भक्तों को भगवान के दर्शन हो जाते हैं. भक्तों की भीड़ को देखते हुए उज्जैन में 2000 कमरों की धर्मशाला का निर्माण होना है.

उज्जैन में कैसे गिने जाते हैं श्रद्धालु

महाकाल लोक निर्माण के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव भक्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि श्रावण मास के 1 महीने के भीतर महाकालेश्वर मंदिर में एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया है. यह संख्या अपने आप में रिकॉर्ड कायम करती है.महाकालेश्वर मंदिर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जरिए हेड काउंटिंग मशीन लगाई गई है.इसमें लगातार संख्या पर नजर रखी जा रही है. महाकालेश्वर मंदिर दूसरे चरण का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और भी बढ़ोतरी होने का दावा भी किया जा रहा है. कलेक्टर के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले आम श्रद्धालुओं को भी 30 मिनट के भीतर भगवान महाकाल के दर्शन हो रहे हैं. 

श्रद्धालुओं की संख्या 5 गुना बढ़ी

कलेक्टर पुरुषोत्तम के मुताबिक पूर्व में यह देखा जाता था कि जब कोई बड़ा धार्मिक उत्सव होता था तो महाकालेश्वर मंदिर में एक लाख श्रद्धालु आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते थे. इनमें महाशिवरात्रि, नाग पंचमी, श्रावण मास आदि पर्व शामिल थे. उन्होंने बताया कि अभी श्रावण मास के सोमवार को 5 लाख श्रद्धालु भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं. इसके अलावा आम दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में 5 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

बनेगी 2000 कमरों की धर्मशाला

उज्जैन कलेक्टर के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2000 कमरों की एक धर्मशाला प्रस्तावित है. इसके लिए स्थान का भी चयन हो गया है. आने वाले समय में श्रद्धालुओं को रियायती धारों पर महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा कमरे भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे. इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और भी बढ़ोतरी होगी.ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दूसरे चरण का काम पूर्ण होने के बाद प्रतिदिन 5 लाख श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!