श्वेता बोली-अब जेल में शराब पार्टी करेंगे!

भोपाल । प्रदेश के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप मामले में आरोपी श्वेता व बरखा दोनों को जब 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश मजिस्ट्रेट ने दिए तो वे खुश हो गई। पुलिस की गाडी में बैठने के बाद श्वेता बोली- बहुत दिन हो गए अब जेल में शराब पार्टी करेंगे।मामले में आरोपितों श्वेता विजय, श्वेता स्वप्निल, बरखा भटनागर, आरती दयाल, मोनिका यादव और ड्राइवर ओमप्रकाश को एसआईटी ने मंगलवार को इंदौर जिला कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने रिमांड नहीं मांगा। श्वेता के वकील ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। श्वेता ने मजिस्ट्रेट को हाथ में बंधी पट्टी दिखाई और कहा रिमांड में उसे पीटा गया उसने परेशान होकर हाथ की नस काटने का प्रयास किया। मजिस्ट्रेट मनीष भट्ट ने सभी को 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। नगर निगम इंजीनियर हरभजनसिंह का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाली आरोपितों को जैसे ही जेल भेजने के आदेश मिले, श्वेता और बरखा खुश हो गईं। न्यायालय कक्ष में पति से गले लग रोने वाली श्वेता पुलिस की गाड़ी में बैठते ही बोली बहुत दिन हो गए अब शराब पार्टी करेंगे। जबकि मोनिका और आरती अलग-थलग नजर आई। उससे न्यायालय कक्ष में भी किसी ने बातचीत नहीं की।
     विशेष जांच दल (एसआईटी) दो दिन भोपाल में पूछताछ करने के बाद मंगलवार सुबह दोनों श्वेता, बरखा भटनागर, आरती दयाल और मोनिका को सीधे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा क्राइम ब्रांच डीएसपी आलोक शर्मा, तीन टीआई और करीब 10 एसआई सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे। मीडिया के सवाल करते ही पुलिसवालों ने आरोपित महिलाओं को घेर लिया और धक्के देते हुए सीधे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने भोपाल में दो दिन पूछताछ के दौरान श्वेता और आरती के घरों की तलाशी ली और हार्ड डिस्क व मेमोरी कार्ड जब्त किए। उधर जेल द्वार पर मीडिया ने आरती से राजनीतिक दबाव के बारे में पूछा तो उसने हां में गर्दन हिलाई। दबी जुबां में कांग्रेस का नाम भी लिया और जेल में दाखिल हो गई। उसके वकील ने भी कहा कि पुलिस ने हाईप्रोफाइल लोगों के नाम छुपा लिए। पांचों महिलाओं को पुलिस ने मोहरा बनाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!