लोकसभा की कार्यवाही शुरू, अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी

सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की तरफ से चर्चा की शुरुआत गौरव गोगोई ने की है। हालांकि पहले ऐसी खबरें थी कि राहुल गांधी इसकी शुरुआत करेंगे। वहीं राज्यसभा में हंगामे के चलते सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की। पहले राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करने वाले थे।

‘डेरेक ओ ब्रायन ने निलंबन को खुद आमंत्रित किया’

राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने डेरेक ओ ब्रायन के राज्यसभा से निलंबन पर कहा कि उन्होंने खुद इस निलंबन की कार्यवाही को आमंत्रित किया। मुझे लगता है कि उन्हें पहले ही चार बार चेतावनी दी जा चुकी थी लेकिन फिर भी वह नहीं माने। इसलिए मुझे लगता है कि सभापति के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। 

डेरेक ओ ब्रायन पूरे सत्र के लिए निलंबित

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा सभापति ने पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। 

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बता दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति करता है। 

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले विपक्ष की बैठक

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले विपक्षी गठबंधन भी बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की रणनीति बनाई जाएगी। बता दें कि भाजपा की भी संसदीय दल की बैठक हो रही है

अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की तरफ से पहले राहुल गांधी बोलेंगे

कांग्रेस के लोकसभा में चीफ व्हिप के सुरेश ने बताया कि ‘आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। कांग्रेस की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव पर पहले राहुल गांधी बोलेंगे। हमारा मुद्दा केवल मणिपुर है। प्रधानमंत्री ने अब तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। हम लगातार मांग कर रहे हैं कि वह संसद आएं और मणिपुर के हालात पर बयान दें लेकिन वह तैयार ही नहीं हैं। इसलिए हमने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। बेशक, हमारे पास बहुमत नहीं है लेकिन हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री प्रतिक्रिया दें।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!