पीएम मोदी के ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल न होने की खबरों से सब हैरान थे, दक्षिण अफ्रीकी सरकार का खुलासा

दक्षिण अफ्रीका की सरकार का कहना है कि वह  मीडिया की उन रिपोर्ट्स से हैरान हैं, जिनमें बताया गया कि पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री नालेडी पानडोर ने सोमवार को मीडिया को ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए यह बात बताई। बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन के 15वें संस्करण की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका करेगा और इसका आयोजन 22 अगस्त को होगा।

‘पीएम मोदी ने कभी नहीं कहा कि वह हिस्सा नहीं लेंगे’
मीडिया से बात करते हुए दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री नालेडी पानडोर ने बताया कि ‘भारत के प्रधानमंत्री ने कभी नहीं कहा कि वह सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। मैं खुद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के संपर्क में हूं, उन्होंने भी ऐसा कभी नहीं कहा। हमारे शेरपा भी संपर्क में हैं लेकिन उनके सामने ये बात नहीं आई। इसलिए हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस अफवाह की शुरुआत कहां से हुई।’

‘अफवाह से सब हैरान हैं’
नालेडी पानडोर ने कहा कि मैंने सरकार में अपने कई सहयोगियों से बात की और बाहर के लोगों से भी बात की, हर कोई इस अफवाह से हैरान था। मुझे लगता है कि कोई हमारे सम्मेलन को तबाह करना चाहता है, वही इस तरह की कहानियां गढ़ रहा है ताकि सम्मेलन सफल न हो सके। पानडोर ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन में ब्राजील, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेता शामिल होंगे। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे पुतिन
रूस भी ब्रिक्स संगठन का हिस्सा है लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में जुड़ेंगे। बता दें कि यूक्रेन युद्ध के चलते पुतिन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। ऐसे में आईसीसी के सदस्य देशों को इस वारंट को मानना जरूरी है। दक्षिण अफ्रीका भी आईसीसी का सदस्य है, ऐसे में वहां की सरकार को भी पुतिन को गिरफ्तार करना होता। यही वजह है कि पुतिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मेलन में शामिल होने का फैसला किया है।

राष्ट्रपति  रामफोसा ने फोन पर पीएम मोदी से की बात
नालेडी पानडोर ने बताया कि राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने पीएम मोदी से फोन पर बात भी की। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फोन कॉल पहले से ही एजेंडे में थी और इसका अफवाह से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें आईं थी कि पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!