बीजेपी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का इकलौता चेहरा नहीं होंगे CM शिवराज, जानें- क्या हैं इसके सियासी मायने?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने खास प्लान बनाया है. वहीं पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ा झटका देते हुए तय कर लिया है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी द्वारा निकाली जाने वाली ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का इस बार इकलौता चेहरा सीएम शिवराज सिंह चौहान नहीं होंगे.

बीजेपी ने मन बना लिया है कि 2018 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार अकेले शिवराज जन आशीर्वाद यात्रा का इकलौता चेहरा नहीं होंगे और न ही पिछली बार की तरह शिवराज इस बार अकेले इस जन आशीर्वाद यात्रा को लीड करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने इस बार एक की बजाय प्रदेश के अलग-अलग हिस्से से पांच अलग-अलग यात्राएं निकालने की योजना बनाई है. सितंबर के महीने में ये यात्राएं शुरू की जाएगी.

इन पांच नेताओं को मिलेगी कमान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री एवं हाल ही में मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बनाए गए नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश के अलग-अलग हिस्से से निकलने वाली इन पांचों यात्राओं का चेहरा होंगे. ये नेता आवश्यकता पड़ने पर कभी-कभी दूसरे इलाकों में चल रही यात्रा में भी शामिल होंगे. पार्टी इन पांचों नेताओं के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के दिग्गज नेताओं का भी इस्तेमाल यात्रा के दौरान करेगी.

पीएम मोदी की मौजूदी में होगा समापन
सूत्रों के मुताबिक, एक जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश की लभगभ 46 विधान सभा सीटों को कवर करेगा. इस तरह से प्रदेश की सभी 230 विधान सभा सीटों को कवर करने के बाद इन पांचों यात्रा का समापन प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

‘अमित शाह के घर हुई बैठक में फैसला’
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को देर रात तक अमित शाह के घर पर हुई बैठक में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर यह बड़ा फैसला किया गया है. चौहान ने बैठक के दौरान इस यात्रा के कार्यक्रम और नेतृत्व का मसला भी उठाया था, लेकिन पार्टी आलाकमान ने एक तरह से उनके सुझाव को नकारते हुए यह फैसला किया कि बीजेपी इस बार राज्य के चुनाव में प्रदेश के किसी एक नेता को चेहरा नहीं बनाएगी, बल्कि पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेताओं को भी अलग-अलग इलाकों में इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी. इस फैसले के साथ ही बीजेपी आलाकमान ने साफ तौर पर स्पष्ट संकेत दे दिया है कि बीजेपी इस बार सामूहिक नेतृत्व में ही मध्य प्रदेश का चुनाव लड़ेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!