गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प यात्रा : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रोज कम से कम दस किमी की पदयात्रा के संकल्प के साथ भाजपा ने आज से गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत की। राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने गांधी के दर्शन को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक संकल्प यात्रा निकालने की बात कही और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए जनजागरण पर जोर दिया। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संकल्प यात्रा पुलिस कंट्रोल रूम, पीएचक्यू, शब्बन चौराहा होकर एक्सटाल कालेज पहुंची जहां उसका समापन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सीएम उमा भारती, महापौर आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष विकास वीरानी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

इस पद यात्रा में सांसद प्रज्ञा ठाकुर नहीं पहुंचीं। पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास वीरानी ने कहा कि नवरात्र के चलते पूजन कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण वे दशहरे के बाद पदयात्रा में शामिल होंगी। इसके पहले पार्टी की ओर से रोज पदयात्रा निकालकर गांधी दर्शन की चर्चा और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए काम किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत की। यात्रा का शुभारंभ उन्होंने जबलपुर में गांधी भवन टाउन हॉल से किया। जबलपुर पूर्व विधानसभा में पहुंचने के बाद उन्होंने जनता से संवाद किया। यात्रा में विधायक, जिलाध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

भाजपा गांधी जयंती से 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक हर लोकसभा क्षेत्र में गांधी संकल्प यात्रा निकाल रही है। पार्टी के निर्देश के मुताबिक हर लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रपिता गांधी के पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण और स्वदेशी कार्यक्रमों को लेकर कार्यक्रम किए जाने हैं। इसमें स्वच्छता अभियान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत की परिकल्पना को हकीकत में बदलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गांधी संकल्प यात्रा के प्रभारी व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि लोकसभा क्षेत्रों में निकलने वाली गांधी संकल्प यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय सांसदों ने किया। यात्रा के दौरान जैविक खेती को बढावा देने के लिए जनमानस को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम होगा और गांधी से जुडेÞ संस्मरण और उनके विचारों पर परिचर्चा आयोजित होंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!