चेहरा देखकर नहीं कमल का फूल देखकर वोट दें,जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देगी BJP : नरेंद्र सिंह तोमर

गुना : केन्द्रीय कृषि मंत्री व चुनाव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को गुना पहुंचे, जहां हैलीपेड पर भाजपा नेताओं ने उनकी आगवानी की इसके बाद वह बीनागंज एंट्री रोड से होते हुए कृषि उपज मंडी में बने सभास्थल पहुंचे। जहां रास्ते पर जगह-जगह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।सभा से पूर्व हैलीपेड पर ही मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। स्थानीय स्तर से शीर्ष स्तर तक के कार्यकर्ता अपने अपने काम में लगे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ता का परिश्रम रंग लाएगा व जनता का आशीर्वाद मिलेगा और भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। हर सीट के लिए रणनीति है, हर सीट के लिए योजना है, पूरी 230 सीटों पर पार्टी फोकस कर रही है, हम यह मानते हैं कि प्रदेश का विकास और कल्याण करना है तो सब को साथ चलना पड़ेगा।

टिकट वितरण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिताऊ प्रत्याशी हमेशा ही एक मापदंड रहा है, इस बार भी पूरी खोजबीन के साथ,जो जीतेगा उसे ही टिकट देंगे। जिताऊ उम्मीदवार के अलावा एक पैमाना और यह रहेगा कि उम्मीदवार भाजपा का कार्यकर्ता होना चाहिए, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आए कार्यकताओं के सवाल पर उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ता हैं, वह तो आ चुके हैं। बोले- चेहरा नहीं कमल का फल देखना।

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभा के दौरान कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला और कांग्रेस द्वारा जारी की गई पांच गारंटियों पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता गारंटी देते हैं। लेकिन कांग्रेस किस चीज की गारंटी है, कांग्रेस की गारंटी झूठ बोलने की गारंटी है, कांग्रेस की भ्रष्टाचार की गारंटी है,कांग्रेस की गारंटी मर्यादा तोड़ने की गारंटी है।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    16 घंटे बाद बोरवेल से निकले सुमित ने तोड़ा दम, अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया

    मध्य प्रदेश के गुना में 16 घंटे बाद बोरवेल से निकला 10 साल का मासूम जिंदगी की जंग हार गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सुमित मीणा को मृत घोषित कर…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!