मतदाता सूची के लिए भाजपा-कांग्रेस के नेताओं को काम पर लगाया

भोपाल।मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद आखरी बार मतदाता सूची का प्रकाशन होना है और इसके बाद विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी कर दी जाएगी। इसको लेकर भाजपा और कांगे्रस दोनों ही संगठनों के अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ 2 और कार्यकर्ताओं से कहा हैकि वे मतदाता सूची को जांच लें, ताकि बाद में किसी प्रकार का विवाद न हो। कई दावेदारों ने तो अपनी व्यक्तिगत टीम को भी मतदाता सूची की जांच में लगा दिया है।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम एक महीने तक चलने वाला है और इस दौरान नाम जोडऩे-घटाने के अलावा दावे-आपत्तियों का निराकरण भी किया जाएगा। चूंकि तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है और उसी को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी संगठनात्मक तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस लगातार फर्जी मतदाताओं के नाम का आरोप लगाती रहती है और उसकी पहल पर कई नाम काटे भी गए हैं जो कहीं ओर जाकर बस गए हैं। अब जो मतदाता सूची जारी की गई है, उसके अनुसार पुनरीक्षण हो रहा है और इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सूची में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जांचने के लिए तैनात किया है। भाजपा में तो पहले से ही मतदाता सूची के भौतिक परीक्षण का काम चल रहा है, वहीं कांग्रेस ने भी बीएलओ 2 से कहा है कि वे सूची को अच्छी तरह से जांच लें, ताकि बाद में परेशानी न आए। कांग्रेस के कई विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग दावेदार हैं, उन्होंने भी अपने स्तर पर मतदाता सूची को जांचने का काम शुरू कर दिया है। कई ने तो संगठन के समानांतर अपने कार्यकर्ताओं को मंडलम और सेक्टर की जवाबदारी तक दे दी है, ताकि चुनाव में उनके कार्यकर्ताओं की टीम काम कर सके।

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताने पर बुरे फंसे MP के मंत्री, तेजस्वी यादव बोले- परवरिश-निकम्मेपन का दिया शर्मनाक परिचय, इधर कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती कालिख

    कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं। एमपी से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष उन पर निशाना साध…

    जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश : संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!