रूठे नेताओं को मनाने में जुटे तोमर, सिंधिया के कट्टर समर्थक के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, सीहोर से इस प्रत्याशी के लिए उठी मांग

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व से चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब प्रदेश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को तोमर से बहुत उम्मीद जगी है. विधानसभा चुनाव की मंशा रखने वाले नेता अब केन्द्रीय मंत्री तोमर से उम्मीद लगाए बैठे हैं.

दो दिन पहले सीहोर विधानसभा के बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर से मिले और कहा कि सीहोर विधानसभा में जसपाल सिंह अरोड़ा को बीजेपी प्रत्याशी बनाया जाए, जिस पर संयोजक तोमर ने कहा कि जसपाल सिंह अरोड़ा को सभी जानते हैं चिंता मत करो.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अब महज 3-4 महीने का समय ही शेष बचा है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है.

संयोजक बनने के बाद से ही तोमर प्रदेश भर में तेजी से सक्रिय हो गए हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर को रुठे हुए नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं का आपसी तालमेल का जिम्मा भी उन्हीं के कंधों पर है. टॉस्क मिलने के बाद से तोमर अपनी जिम्मेदारियों में जुट गए हैं.

चुनाव समिति संयोजक तोमर ने रुठे नेताओं को मनाने की शुरुआत बुंदेलखंड से की है. तोमर यहां केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद राजपूत के निवास पर पहुंचे. बीते दिनों बुंदेलखंड के तीनों मंत्रियों के बीच आपसी खींचतान की चर्चाएं मध्य प्रदेश की सियासत में जमकर गूंजी थी.

अब तोमर से सभी को उम्मीद

इधर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक बन जाने के बाद से प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले नेताओं की तोमर से खासी उम्मीदें बढ़ गई है. दो दिन पहले ही सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कई बीजेपी नेता केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मिले और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा को इस बार सीहोर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की बात रखी.

बीजेपी नेताओं की बात सुनने के बाद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने यही कहा कि चिंता मत करो, जसपाल को सभी जानते हैं. नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा दिया गया यह आश्वासन अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सीहोर की चारों सीट बीजेपी

सीहोर जिला मुख्यालय शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है. वर्तमान में सीहोर विधानसभा की चारों ही सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. बुदनी से स्वयं शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं, जबकि इछावर से करण सिंह वर्मा, सीहोर से सुदेश राय और आष्टा से रघुनाथ सिंह मालवीय विधायक हैं. बीजेपी की मंशा है कि 2018 की भांति 2023 में भी सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर फिर से बीजेपी का ही कब्जा हो इसलिए यहां पार्टी फूक फूंककर कदम रखने के मूड में है. कुल मिलाकर सीहोर विधानसभा में जिताऊ नेताओं को ही पार्टी प्रत्याशी बनाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!