चार्टर्ड बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो की मौत-सात घायल, जाम से बचने दोनों वाहनों ने रोड बदला था

औबेदुल्लागंज-बुधनी के बीच रोड जाम होने के कारण चार्टर्ड बस और स्कॉर्पियो गाड़ी को रूट बदलना महंगा पड़ गया। दोनों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को रेहटी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। रेहटी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार भोपाल में पंचायत सचिवों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए बैतूल जिले से पंचायत सचिवों को लेकर स्कॉर्पियो भोपाल गई थी। सम्मेलन समाप्त होने के बाद गाड़ी भोपाल से रवाना हुई। इसी दौरान औबेदुल्लागंज एवं बुधनी के बीच रोड जाम होने के कारण स्कॉर्पियो औबेदुल्लागंज से रेहटी की तरफ से आ रही थी और रोड जाम होने के कारण छिंदवाड़ा-भोपाल के बीच चलने वाली चार्टर्ड बस ने भी बुधनी से सलकनपुर होते हुए भोपाल रोड पकड़ा। इसी दौरान बोरी-सगोनिया के बीच में दोनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो में बैठे आठ लोगों में से गाड़ी चालक सहित एक अन्य की मौत हो गई एवं 6 लोग स्कॉर्पियो घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति चार्टर्ड बस का घायल हो गया। 

मृतकों में सिंधुराव खातरकर देववीठा चम्माड़ा बैतूल एवं वीना पुत्र अंगद लाला बताए जा रहे हैं। जबकि घायलों में खुशियाल कसराने, सुरेंद्र पहाड़े, सुमेर सिंह, नत्थू बागड़े, प्रकाश साहू, संतोष मालवीय सहित एक अन्य है। घटना की सूचना मिलते ही रेहटी थाना प्रभारी गोपिंद्र सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायलों को रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को होशंगाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में रेहटी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    बुधनी में BJP की जीत, भार्गव ने शिवराज के सियासी किले में नहीं लगने दी सेंध

    मध्य प्रदेश में कुल दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए. बुधनी और विजयपुर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच अहम और कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बुधनी को शिवराज…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!