अतिक्रमण हटा रही JCB पर गिर गई दो मंजिला बिल्डिंग, हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करने गया था प्रशासन

सीहोर : सोमवार को प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई ग्राम दोराहा में की गई। कार्रवाई के दौरान जेसीबी पर बिल्डिंग गिर गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। 

बता दें कि दोराहा के यादव मोहल्ला निवासी अब्दुल रहमान ने अपनी निजी भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया था। अब्दुल रहमान की निजी भूमि पर कमल किशोर, भोला यादव, परसराम यादव, बृजमोहन, नरेश यादव आदि लोगों द्वारा अवैधानिक रूप से का कब्जा कर पक्के दो मंजिला तीन मकान बना लिए गए थे। फरियादी अब्दुल रहमान द्वारा पूर्व में कराए गए सीमांकन में भी यह अतिक्रमण पाया गया था। हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फरियादी अब्दुल रहमान के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए प्रशासन को पंद्रह दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे।

अतिक्रमणकर्ताओं ने कोर्ट में अपील दाखिल की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद सोमवार को अंतिम दिन होने पर प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाते हुए तीन कच्चे पक्के मकानों को तोड़ दिया गया। प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं को जरूरी सामान घरों से निकालने के लिए पूरा समय दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुरानी बिल्डिंग जेसीबी पर जा गिरी जिससे प्रशासन को काम बंद करना पड़ा। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासन द्वारा कमलकिशोर की पक्की बिल्डिंग गिरा दी गई। ब्रजमोहन परसराम की बिल्डिंग जेसीबी खराब होने के कारण बिना कार्रवाई के ही छोड़ दी गई है। प्रशासन के समक्ष अब्दुल रहमान द्वारा निवेदन किया गया की अतिक्रमणकर्ताओं के सामान को बाहर निकलवाकर ताला डालकर कब्जा दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने उनकी यह मांग पूरी नहीं की गई।  

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    बुधनी में BJP की जीत, भार्गव ने शिवराज के सियासी किले में नहीं लगने दी सेंध

    मध्य प्रदेश में कुल दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए. बुधनी और विजयपुर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच अहम और कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बुधनी को शिवराज…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!