संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने गाँधी जयंती पर शौर्य स्मारक भोपाल में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मध्यप्रदेश यात्राओं पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के वर्ष 1918 से 1942 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में आगमन और प्रमुख कार्यक्रमों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में विशेष रूप से इंदौर की साहित्य समिति, सागर जिले के अनंतपुरा, खंडवा के मुख्य बाजार, जबलपुर, दमोह की यात्राओं के विशिष्ट चित्रों का समावेश किया गया है। मंत्री डॉ. साधौ ने प्रदर्शनी में चयनित चित्रों की प्रशंसा की। शौर्य स्मारक में साप्ताहिक अवकाश (इस सप्ताह बुधवार के स्थान पर गुरूवार) 3 अक्टूबर को छोड़कर 4, 5 एवं 6 अक्टूबर को यह प्रदर्शनी दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।
Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…