कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की घोषणा, कमलनाथ और इन नेताओं को मिली जगह

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव संचालन के लिए कांग्रेस ने एक 34 सदस्यों वाली चुनाव अभियान कमेटी का गठन किया है. इसमें कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलना, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.इस साल के अंत होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 15 अगस्त के पहले कई अन्य समितियों का भी गठन कर सकती है. 

कौन कौन शामिल हैं चुनाव अभियान समिति में

कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को स्वीकृति दे दी है. इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेता शामिल हैं. इसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा के नाम शामिल हैं. इनक अलावा पार्टी के सभी आनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों और एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रमुखों को भी चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाया गया है.इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस ने महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.

क्या काम करेगी चुनाव अभियान समिति

कांग्रेस इन समितियों में क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखते हुए अपने वरिष्ठ नेताओं को स्थान देने की कोशिश कर रही है. सहयोगी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों को भी इनमें शामिल किया जाएगा. इसे चुनाव अभियान समिति के गठन भी भी देखा जा सकता है. इसमें कांग्रेस ने अपने आनुसांगिक संगठनों के प्रमुखों को जगह दी है.अभियान समिति ही निर्धारित करेगी कि कब, कहां और किस नेता के कार्यक्रम कराने हैं.

कांग्रेस बनाएगी अभी और समितियां

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की अभी राजनीतिक मामलों की समिति ही थी. इसमें सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. प्रत्याशियों के चयन के लिए भी समिति का गठन होगा. समन्वय, प्रचार-प्रसार और सत्कार समिति का भी गठन होना है. इन समितियों में कमलनाथ की अहम भूमिका होगी. 

प्रत्याशी चयन के लिए अभी जो आवेदन आ रहे हैं,उन्हें सर्वे करने वाली एजेंसियों को दिया जा रहा है, ताकि मैदानी स्थिति का आकलन हो सके. सर्वे में जो भी नाम आएंगे. उस पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार कर आगे बढ़ाएगी. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!