आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, 10 महीने बाद बुमराह की वापसी, टी20 में करेंगे कप्तानी

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह की 10 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। वह आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले मलाहाइड में 18 से 23 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। 

बुमराह के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
बुमराह ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर 2022 में खेला था। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच था। इस वजह से बुमराह पिछले साल एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। वह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे। हालांकि, पिछले काफी समय से वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे थे। बुमराह इससे पहले भी भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं। हालांकि, वह एक टेस्ट मैच था। टी20 में बुमराह पहली बार कप्तानी करेंगे। बुमराह ने भारत और इंग्लैंड के बीच 2022 में री-शेड्यूल पांचवें टेस्ट में कप्तानी की थी। तब रोहित शर्मा चोटिल थे। उनके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है। प्रसिद्ध ने भारत के लिए पिछला मैच अगस्त 2022 में खेला था। वह भी कमर की चोट से जूझ रहे थे।

Team India announced for T20 series against Ireland, Jasprit Bumrah returns after 10 months as captain
प्रसिद्ध कृष्णा 

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ये खिलाड़ी भी टीम में शामिल
टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद होगा। 13 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया आयरलैंड जाएगी। ऐसा कहा जा रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे पर आराम दिया जाएगा। यह फैसला एशिया कप और वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया गया है।

भारत की नियमित टी20 टीम के सदस्य हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद शमी और सिराज आयरलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को ही सिर्फ आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया है। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी एक बार फिर टी20 टीम में नहीं चुना गया है। रोहित और विराट 2022 टी20 विश्व कप के बाद से भारत के लिए कोई भी टी20 मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, इन दोनों ने टी20 फॉर्मेट से अब तक संन्यास नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत के टी20 प्लान से ये दोनों गायब हो चुके हैं।

Team India announced for T20 series against Ireland, Jasprit Bumrah returns after 10 months as captain
संजू सैमसन 

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

Team India announced for T20 series against Ireland, Jasprit Bumrah returns after 10 months as captain
ऋतुराज गायकवाड़ 

एशियन गेम्स की टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों को चुना गया
इसके अलावा चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया गया है। इस दौरे पर ऋतुराज गायकवाड़ टीम इंडिया के कप्तान हैं, जबकि एशियन गेम्स में वह टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। वहीं, यशस्वी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन, शाहबाज, रवि बिश्नोई, अर्शदीप, मुकेश और आवेश एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

आयरलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज शेड्यूल

  • 18 अगस्त: पहला टी20 (मलाहाइड)
  • 20 अगस्त: दूसरा टी20 (मलाहाइड)
  • 23 अगस्त: तीसरा टी20 (मलाहाइड)
Team India announced for T20 series against Ireland, Jasprit Bumrah returns after 10 months as captain
भारतीय टीम

एशिया कप की अगस्त और एशियन गेम्स की सितंबर में शुरुआत
एशिया कप की शुरुआत इसी महीने 30 अगस्त से होगी। भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप स्टेज में दो सितंबर को भिड़ेंगी। इसके बाद सुपर-फोर और फाइनल में भी दोनों टीमों का आमना-सामना हो सकता है। एशिया कप के लिए अभी भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है। वहीं, एशियन गेम्स में भी बीसीसीआई ने युवा टीम भेजने का फैसला लिया। इन खेलों में मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। पुरुष टीम की कमान ऋतुराज के हाथों में होगी। एशियन गेम्स 23 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच चीन के हांगझोऊ में आयोजित होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि एशियन गेम्स में शामिल खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

एशिया कप टूर्नामेंट का शेड्यूल

तारीखमैचजगह
30 अगस्तपाकिस्तान बनाम नेपालमुल्तान
31 अगस्तबांग्लादेश बनाम श्रीलंकाकैंडी
2 सितंबरपाकिस्तान बनाम भारतकैंडी
3 सितंबरबांग्लादेश बनाम अफगानिस्तानलाहौर
4 सितंबरभारत बनाम नेपालकैंडी
5 सितंबरअफगानिस्तान बनाम श्रीलंकालाहौर
 सुपर-4 राउंड 
6 सितंबरA1 बनाम B2लाहौर
9 सितंबरB1 बनाम B2कोलंबो
10 सितंबरA1 बनाम A2कोलंबो
12 सितंबरA2 बनाम B1कोलंबो
14 सितंबरA1 बनाम B1कोलंबो
15 सितंबरA2 बनाम B2कोलंबो
 फाइनल 
17 सितंबरसुपर4- 1 बनाम 2कोलंबो
Team India announced for T20 series against Ireland, Jasprit Bumrah returns after 10 months as captain
वेस्टइंडीज के विकेट का जश्न मनाती भारतीय टीम

 हांगझोऊ एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन।

एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का शेड्यूल

  • 5 अक्तूबर: क्वार्टर-फाइनल
  • 6 अक्तूबर: सेमीफाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • 7 अक्तूबर: फाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!