भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 200 रनों से हराया, हार्दिक पांड्या की टीम ने 2-1 से जीती सीरीज

भारत ने तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया है. इस मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से हरा दिया. इस तरह टीम इंडिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. भारत के 351 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की पारी महज 151 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के लिए गुदाकेश मोटे ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. जबकि वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके.

वहीं, भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. इसके अलावा मुकेश कुमार को 3 कामयाबी मिली. जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम किया. भारत के लिए तकरीबन 10 साल बाद वनडे खेल रहे जयदेव उनादकट को 1 कामयाबी मिली.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दिया विशाल लक्ष्य

इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 351 रन बना डाले. भारत के ओपनर शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. शुभमन गिल ने 92 गेंदों पर 85 रनों का पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके जड़े. जबकि ईशान किशन ने 64 गेंदों पर 77 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, संजू सैमसन ने 41 गेंदों पर 51 रनों का योगदान दिया.

ऐसा रहा वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का हाल

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बात करें तो रोमरियो शेफर्ड सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. रोमरियो शेफर्ड ने 10 ओवर में 73 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा अल्जारी जोसेफ, गुदाकेश मोटे और यानिक कारियाह को 1-1 कामयाबी मिली.

गौरतलब है कि इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया था. लेकिन वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की. वेस्टइंडीज ने सीरीज के दूसरे मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया. बहरहाल, भारतीय टीम ने तीसरे और आखिरी मैच को जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया. अब दोनों टीमें टी20 सीरीज में आमने-सामने होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!