नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय, कमलनाथ और कन्हैया कुमार पर हमला, लगाया नफरत की दुकान चलाने का आरोप

इंदौर : मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के साथ-साथ कन्हैया कुमार की आदिवासी युवा पंचायत को लेकर भी सुर्खियों में है. आदिवासी युवा पंचायत में शामिल होने वाले मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों, कन्हैया कुमार पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखा हमला बोला है.

कन्हैया कुमार पर नरोत्तम मिश्रा का हमला
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नफरत ही जिन लोगों की पहचान है, वे मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा कर रहे हैं. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कन्हैया कुमार की मानसिकता के बारे में लोग भली-भांति जानते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भारत के टुकड़े करवाने की मंशा रखते हैं, उन्हें समर्थन देने के लिए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भी पहुंच रहे हैं. कमलनाथ पर इशारे ही इशारे में निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिनके ऊपर सिख दंगों के खून के छींटे हैं, वे भी आदिवासी युवा पंचायत में मंच पर नजर आएंगे. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि ओसामा लादेन को जी लगाकर संबोधित करने वाले और हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले भी कन्हैया कुमार के मंच पर शोभा बढ़ाएंगे. गृहमंत्री ने अमित शाह के कार्यक्रम को राष्ट्रवादी लोगों का कार्यक्रम कह कर संबोधित किया.

अपने गिरेबान में झांक कर देखें बीजेपी- कांग्रेस
कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने नरोत्तम मिश्रा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि विदिशा में एक बेटी के साथ दुष्कर्म होने के बाद आरोपियों को धाकड़ जी कहकर प्रदेश के गृह मंत्री ने संबोधित किया था. इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रभारी कन्हैया कुमार को लेकर जो अफवाह फैलाई जा रही है, उसका जवाब बीजेपी सांसद के परिवार के लोगों ने ही मीडिया के सामने दे दिया है. जेएनयू में जहां देश विरोधी नारे लगे थे वहां भीड़ में कन्हैया कुमार मौजूद नहीं थे. केके मिश्रा ने यह भी कहा कि बीजेपी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!