मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा मध्यप्रदेश और गाँधी जी पुस्तक का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज यहाँ भारत भवन में गाँधी जयंती पर आयोजित ‘गाँधी पर्व” समारोह में जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘मध्यप्रदेश और गाँधी जी” पुस्तक का लोकार्पण किया। ज्ञातव्य है कि ‘मध्यप्रदेश और गाँधी जी” पुस्तक का प्रथम संस्करण वर्ष 1969 में गाँधी जन्मशती वर्ष पर प्रकाशित किया गया था। आधी शती के बाद, अब गाँधी जी के 150वें जन्म-दिवस पर इस पुस्तक का पुन: प्रकाशन किया गया है।

यह पुस्तक गाँधी जी की तत्कालीन मध्यप्रदेश यात्राओं और उनके विचारों के संकलन का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पुस्तक दो हिस्सों में परिपूर्ण है। पहला खण्ड ‘पदचिन्ह” गाँधी जी द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों में की गई दस यात्राओं पर केन्द्रित है। दूसरे खण्ड ‘प्रेरणा” में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा पूर्ण रूप से अनुप्राणित स्वाधीनता आंदोलन की चर्चा है, जिसने पूरे मध्यप्रदेश में जन-जागृति के नये मंत्र का संचार किया था।

पुस्तक में प्रकाशित संदेश में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि गाँधी जी का दर्शन और विचार समय की सीमाओं से परे है और हर काल-खण्ड में प्रासंगिक है। यही कारण है कि आज भी किसी राष्ट्रीय समस्या पर सम्यक रूप से विचार करने की प्रक्रिया गाँधी जी के बगैर संभव नहीं लगती।

आयुक्त एवं सचिव जनसम्पर्क श्री पी. नरहरि ने पुस्तक के प्राक्कथन में कहा कि महात्मा गाँधी की जीवन-यात्रा, दर्शन, चिंतन, दृष्टि और विचारों की सम्पदा से नई पीढ़ी भी अपना मार्ग प्रशस्त कर सकेगी। इससे नई पीढ़ी वैचारिक रूप से भी समृद्ध होगी।
 
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!