जवाब पेश नहीं करने पर पांच लाख कॉस्ट की चेतावनी, हाईकोर्ट ने दिया कटनी नगर निगम को अंतिम अवसर

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कटनी नगर निगम पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है। दरअसर बार-बार अवसर देने के बाद भी कटनी नगर निगम ने कोर्ट में जवाब पेश नहीं किया था। गुरुवार को कटनी नगर निगम ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान जवाब पेश करने समय प्रदान करने का आग्रह किया था। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अंतिम अवसर प्रदान करते हुए कहा है कि अगली सुनवाई के दौरान जवाब पेश नहीं किया जाता है तो 5 लाख रुपये की कॉस्ट लगाई जाएगी।कटनी निवासी गायत्री सोनी व अन्य की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि नगर सुधार न्यास द्वारा दुगारी नाला स्थित भूमि पर योजना क्रमांक-2 के तहत एक आवासीय कॉलोनी विकसित की जानी थी। नगर सुधार न्यास का साल 1994 में नगर निगम में विलय हो गया। वर्तमान में उक्त क्षेत्र पं. मुंदर शर्मा नगर नाम से प्रचलित है। याचिकाकर्ताओं ने 1994 से वर्ष 2000 के बीच अलग-अलग वर्षों में नगर सुधार न्यास से 30 वर्ष के लिए लीज का रजिस्टर्ड अनुबंध किया था। विलय के बाद भी याचिकाकर्ता लीज रेंट अदा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक कब्जा नहीं दिया गया। इसके कारण उक्त याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने एकलपीठ को बताया कि कटनी नगर निगम ने कई अवसर दिए जाने के बावजूद भी जवाब पेश नहीं किया है। सुनवाई के बाद एकलपीठ ने उक्त आदेश जारी किए। याचिकाकर्ताओं की तरफ से अधिवक्ता सिद्धार्थ गुलाटी ने पैरवी की।

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!