अमित शाह ने भोपाल को बनाया बेस कैंप, कल फिर चुनावी रणनीति पर नेताओं के साथ करेंगे मंथन

भोपाल : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। इससे पहले प्रमुख राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा की तैयारी की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने हाथ में ले ली है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप के साथ बैठक के बाद अब शाह शनिवार शाम को फिर भोपाल आएंगे और चुनिंदा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक कर विजय संकल्प यात्रा का रोडमैप तैयार कर लिया है। यह यात्रा उज्जैन, चित्रकूट, ग्वालियर, जबलपुर और एक अन्य स्थान से निकलेगी। सितंबर की शुरुआत में शुरू होकर यह यात्रा अंतिम सप्ताह में समाप्त होगी। इसके लिए ऐसी योजना बनाई जा रही है कि सभी यात्रा एक साथ भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के आयोजन पर समाप्त हों। इस महाकुंभ को आचार संहिता लगने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा ने छह से सात लाख कार्यकर्ताओं को भोपाल में एकत्र करने की योजना बनाई है।  

शनिवार को फिर आएंगे शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को इंदौर में कार्यक्रम में शामिल होने से पहले शनिवार शाम पांच बजे भोपाल आएंगे। इसके बाद रात भोपाल में ठहरने के बाद सुबह इंदौर रवाना होंगे। शाह भोपाल में पार्टी मुख्यालय में चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शाह ने पिछली बैठक में नाराज नेताओं को मनाने के निर्देश पार्टी नेताओं को दिए थे। शाह का मानना है कि नाराज नेताओं को छोड़कर चुनाव में नहीं जा सकते। इसको लेकर शाह बैठक में लगातार चर्चा कर रहे हैं। दूसरा नेताओं में आपसी तालमेल और सामंजस्य के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने को कह चुके हैं। वहीं, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कांग्रेस को आक्रामक तरीके से जवाब देने को कह चुके हैं।

कमजोर सीटों पर माइक्रो मैनेजमेंट होगा
पार्टी सूत्रों का कहना है कि शाह का फोकस पार्टी की कमजोर सीटों पर है। इन सीटों पर पार्टी की कमजोर पकड़ के कारणों के साथ ही अब तक संगठन की तरफ से किए कामों की जानकारी के साथ मंथन किया जा रहा है। इन सीटों को जीतने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट कर जीतने की रणनीति तैयार की जा रही है।  

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!