लोकसभा चुनाव आज हो जाए तो MP में BJP पर भारी पड़ेगी कांग्रेस या हो जाएगा सूपड़ा साफ? TNN सर्वे में बड़ा खुलासा

लोकसभा चुनाव के लिए NDA और विपक्षी एकता की देशव्यापी कोशिशों के बीच यह सर्वे कराया गया है. इसमें एमपी में बीजेपी को कोई बुहत बड़ा नुकसान होते हुए नजर नहीं आ रहा है.पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही देश में लोकसभा चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं. लोकसभा चुनाव अगले साल होना है. बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए जहां तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं विपक्ष ने एक होकर वन-टू-वन मुकाबले के लिए INDIA नाम से एक गठबंधन बनाया है. इसमें 26 दल शामिल हैं.जिन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें मध्य प्रदेश भी शामिल है.टीवी चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में एक सर्वे कराया है. इस सर्वे के नतीजे चौकाने वाले हैं. 

मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं. बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 27 और कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना प्रदर्शन और बेहतर करते हुए 28 सीटें जीत ली थीं. वहीं कांग्रेस को केवल एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था.

इस चुनाव पूर्व सर्वे में यह जानने की कोशिश की गई कि अगर आज मध्य प्रदेश में लोकसभा के चुनाव करा दिए जाएं किस पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहेगा.

  • बीजेपी : 22-24
  • कांग्रेस: पांच से सात 

एनडीए का बढ़ता दायरा

एनडीए ने 2024 का चुनाव भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़कर जीता था. इस बार का चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. इसके लिए बीजेपी ने कोशिशें तेज कर दी हैं. इसी महीने दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक में 38 दल शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी मोड में आते दिख रहे हैं. बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ”आर्थिक वृद्धि देश की आकांक्षाओं के मुताबिक रहेगी.मेरे पहले कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान पर थी. दूसरे कार्यकाल में यह पांचवें नंबर पर आ गई. ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था तीसरे पायदान पर होगी.यह मोदी की गारंटी है.”

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!