मणिपुर पर संसद में घमासान, अविश्वास प्रस्ताव पर आज ही चर्चा की मांग, काले कपड़े में नजर आएंगे विपक्षी सांसद

जब जरूरी होगा सदन के अंदर बोलेंगे पीएम- बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार

मणिपुर को लेकर विपक्ष के हंगामे पर बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा, वे चर्चा की मांग कर रहे हैं और हम तैयार हैं. गृह मंत्री ने कहा है कि वे (विपक्ष) जब तक चाहें चर्चा चला सकते हैं. वे क्यों चाहते हैं कि पीएम पहले बोलें? पीएम पहले ही संसद के बाहर बोल चुके हैं. जब जरूरी होगा तब वह अंदर बोलेंगे. वह चर्चा के बाद बोल सकते हैं. लेकिन वे हंगामा कर रहे हैं. अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी सांसद ने कहा, विपक्ष के पास संख्याबल नहीं है.

आप सांसद संजय सिंह बोले- पीएम को दिखानी चाहिए संवेदनशीलता

संसद परिसर में धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, “आज टीम ‘इंडिया’ के विरोध प्रदर्शन का चौथा दिन है. हम मांग कर रहे हैं कि पीएम मोदी को संसद में आना चाहिए और मणिपुर मुद्दे पर बोलना चाहिए. मणिपुर जल रहा है और लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी ‘इंडिया’ (विपक्षी गठबंधन) की तुलना आतंकवादी समूहों से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह 2024 में सत्ता में आएंगे. उन्हें कम से कम कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए.”

राज्यसभा में पेश होगा सिनेमैटोग्राफ (सशोधन) विधेयक

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज राज्यसभा में सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 में संशोधन के लिए सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे.

काले कपड़कर सदन में आएंगे विपक्षी सांसद

विपक्षी सांसदों ने ऐलान किया है कि गुरुवार को वे मणिपुर के मुद्दे पर विरोध जताने के लिए सदन में काले कपड़े पहनकर आएंगे. कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्यों को 27 जुलाई और आम आदमी पार्टी ने अपने सांसदों को 27 और 28 जुलाई को संसद में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!