अब प्रमोटी आईपीएस अफसरों के हाथों में होगी कई जिलों की कमान !

भोपाल:करीब आधा दर्जन जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदले जाने की कवायद अब अपने अंतिम दौर में मानी जा रही है। इनमें से अधिकांश जिलों में प्रमोटी आईपीएस अफसरों को मौका दिया जा सकता है। हाल ही में राज्य पुलिस सेवा के 14 अफसरों को आईपीएस अवार्ड हुआ है, इनमें से एक दर्जन अफसर जिलों में पुलिस अधीक्षक बनने के प्रयास कर रहे हैं। इसमें से कुछ अफसरों को पुलिस अधीक्षक बनाकर जिले में भेजा जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक बनने के लिए कई अफसरों ने केंद्र तक से अपनी जुगाड़ लगाई है।  जल्द ही बुरहानपुर, पन्ना सहित भोपाल में पदस्थ डीपीसी रेंक के तीन अफसरों का तबादला होना तय माना जा रहा है। वहीं कुछ और जिलों के भी पुलिस अधीक्षकों को हटाए जाने की सुगबुगाहट है।

इनमें अब डायरेक्ट आईपीएस अफसरों को फील्ड में भेजने से सरकार बच रही है, इसके चलते प्रमोटी आईपीएस अफसरों को इन जिलों में मौका दिया जा सकता है। कुछ ऐसे अफसर जिन्हें जिलों में लगभग डेढ़ साल से ज्यादा हो गया है, उन्हें भी बदला जा सकता है। ऐसे तीन जिले प्रभावित हो सकते हैं। इन जिलों में भी प्रमोटी आईपीएस अफसरों को प्राथमिकता दी जा सकती है। गौरतलब है कि राज्य पुलिस सेवा के 14 अफसर इसी 4 जुलाई को आईपीएस हुए हैं।

इनमें से मनीष खत्री भिंड जिले में पुलिस अधीक्षक बनाए जा चुके हैं। जबकि अभी 13 अफसर इस बैच के बाकी है। इनमें से एक अफसर एक प्रभावी नेता के करीबी हैं, वे ग्वालियर-चंबल संभाग के एक जिले के पुलिस अधीक्षक बन सकते हैं। वहीं इस बैच के एक अन्य अफसर को भीएसपी बनाने को लेकर विचार हो रहा है। बाकी कुछ पुलिस अधीक्षकों को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पदस्थ किया जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!