INDIA ने दे दी BJP को टेंशन! विपक्षी एकता में हावी हुई कांग्रेस?  सर्वे के आंकड़े आंखें खोलने वाले

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से मुकाबले के लिए कांग्रेस समेत 26 विपक्षी दलों ने मिलकर जो महागठबंधन बनाया है, उसको INDIA नाम दिया गया है. इस बीच एक सर्वे किया गया और लोगों से जानने की कोशिश की गई कि क्या गठबंधन का नाम INDIA होने से बीजेपी को उस पर हमला करने में दिक्कत होगी. सर्वे में बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में महागठबंधन के लिए INDIA नाम की घोषणा की गई थी. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर लोगों का कहना है कि हां, बीजेपी को गठबंधन पर हमला करने में दिक्कत होगी.

सी वोटर की ओर से किए गए इस सर्वे में 48 प्रतिशत लोगों ने बताया कि बीजेपी को INDIA नाम की वजह से विपक्ष पर हमला करने में दिक्कत होगी. वहीं. 34 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है, जबकि 18 फीसदी लोग कंफ्यूज नजर आए और उन्होंने ‘पता नहीं’ में जवाब दिया.

क्या लगता है I.N.D.I.A नाम रखने से बीजेपी को विपक्ष पर हमला करने में दिक्कत होगी ?
स्रोत- सी वोटर
हां-48%
नहीं -34%
पता नहीं- 18 %

क्या विपक्षी एकता के मंच में कांग्रेस हावी? लोगों ने दिया ये जवाब
INDIA में 26 दल शामिल हैं. इस बीच एक और सवाल को लेकर सर्वे किया गया कि क्या विपक्षी एकता के मंच में कांग्रेस हावी है. सर्वे में लोगों के मिलेजुले रिएक्शन आए हैं. सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या विपक्षी एकता के मंच को कांग्रेस ने हाईजैक कर लिया है. इसके जवाब में 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हां, विपक्षी एकता में कांग्रेस हावी है, जबकि 35 फीसदी लोगों का कहना है कि वे ऐसा नहीं मानते हैं. वहीं, 28 प्रतिशत लोग कंफ्यूज नजर आए और उन्होंने ‘पता नहीं’ में जवाब दिया.

क्या लगता है कांग्रेस ने विपक्षी एकता मंच को हाईजैक कर लिया ?
स्रोत- सी वोटर
हां-37%
नहीं-35%
पता नहीं-28%

विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के बाद सी वोटर ने ऑल इंडिया सर्वे किया है. इस सर्वे में 2 हजार 664 लोगों की राय ली गई है. सर्वे गुरुवार और शुक्रवार को किया गया है. इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!